गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत गुरुवार को किसान भवन में सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आये हुए बिजली बिल माफी से लाभन्वित लाभुकों के बीच बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने हेमंत सरकार की जमकर तारीफ की साथ ही भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने जब गरीबों की बिजली बिल माफी को लेकर भाजपा को पेट में दर्द होने लगा। वहीं हजारीबाग में नरेंद्र मोदी कहते हैं कि झारखंड सरकार जलेबी बांट रही है, यह कहकर कि मोदी जी गरीबों का मज़ाक बना रहे हैं। वहीं इस मौके पर पहुचे विद्युत विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि सिर्फ गोड्डा जिले में 205 करोड़ रुपए की बिजली बिल माफी की गई है और इससे लगभग 1 लाख 76 हजार उपभोक्ता को लाभ मिला है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


