कुंडहित (जामताड़ा) । गुरुवार को कुंडहित थाना में बड़े व्यवसायिक, पैट्रोल पंप तथा ज्वेलर्स दुकानदारों के साथ थाना प्रभारी बिनय यादव बैठक की। बैठक में दुर्गापूजा तथा विभिन्न त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण के साथ सम्पन्न कराने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिया गया।
थाना प्रभारी विनय यादव ने उपस्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान के दुकानदारों तथा पैट्रोल पंप संचालको को अपने प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा गया। साथ ही कहा पूजा त्योहार में दुकान के बाहर भीड़-भाड़ होने पर बड़ी सावधानी से दुकान का संचालन करने को कहा गया। व्यवसायिक प्रतिष्ठान के बाहर किसी अनजान व्याक्ति कांे बार -बार धुमते देखने पर इसकी सूचना तुंरत थाना को देने को कहा गया। वही व्यवसायिक प्रतिष्ठान के बाहर मोटर साइकिल या अन्य वाहन रखने पर नियमित निगरानी करने की बात कही। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा पूजा त्योहार पर बदमासों की नजर लोगो की किमती समानों पर लगा रहता है। मौके मिलते ही व्यवसायिक प्रतिष्ठान के वाहर खड़ा मोटर साइकिल तथा अन्य वाहन सैंकड़ों को उठा लेते है। हम पहले से सतर्क रहे चोर उचक्के को पकड़ भी सकते है। इस लिए सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा गयां। यह सीसीटीवी कैमरा आपके व्यवसायिक प्रतिष्ठान की तीसरी आंख की काम करेगे। बाजार में किसी अनजान व्याक्ति को नियमित धुमते देखने पर इसकी सूचना तुंरत थाना को देने को कहा गया।समय रहते किसी भी घटना घटने के पहले पुलिस बदमाशो को पकड़ सके।मौके पर राजु राय, उत्तम पाल, आनन्द दास, नुकुल गोराई, हर माजि, माधव , नरेश पौद्वार सहित अनेको उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


