संवाददाता नाला (जामताड़ा)– पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाला पावर हाउस में मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के अंतर्गत बिजली बिल माफी प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो शिरकत किए। इनके आगमन होते ही विभागीय पदाधिकारी तथा आयोजक समिति के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के घरेलु उपभोक्ता जो 200 यूनिट प्रतिमाह (पूरे वर्ष में 2400 यूनिट)खपत करने वाले श्रेणी में आते हैं उन्हें उक्त योजना की लाभ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार द्वारा इस प्रकार की पहल की प्रशंसा की।कहा कि बिजली बिल से संबंधित समस्या को लेकर उपभोक्ता काफी परेशान थे, पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण लोगों के लिए यह बहुत बड़ी समस्या बन पड़ी थी। लोग बिजली बिल से संबंधित समस्या को लेकर दर व दर भटक रहे थे। इन सारी समस्या का दृष्टिपात करते हुए वर्तमान हेमंत सरकार ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह सकारात्मक पहल की है। उन्होंने कहा कि जैसे ही आदरणीय हेमंत सोरेन कुर्सी पर बैठे राज्य की बागडोर संभाली वैसे ही एनटीपीसी के द्वारा जो सबसे ज्यादा विद्युत देने वाला प्रकल्प है, वो हमलोगों को चिट्ठी थमा दिया कि आपके राज्य के अंदर में इतना हजार करोड़ रूपया का बकाया है,आप वसूल करिए अन्यथा विद्युत बंद कर दिया जाएगा। तभी राज्य का खजाना भी खाली था इस स्थिति में पूरे राज्य में अगर बिजली काटा जाता तो राज्य के अंदर ओहापोह की स्थिति उत्पन्न हो जाती।कहा कि इसी समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा इस योजना को क्रियान्वित किया गया।इस अवसर पर 20 सुत्री अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना की सराहना की। साथ ही सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद तथा कनीय अभियंता राकेश कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और सरकार द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना की विस्तृत जानकारी दी साथ ही बिजली ऊर्जा संरक्षण को लेकर भी प्रकाश डाला। मालूम हो कि समारोह के दौरान मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के कर कमलों द्वारा करीब 100 उपभोक्ता लाभुक के बीच माफी योजना से संबंधित प्रमाण पत्र वितरण किया गया।इस अवसर पर 20 सुत्री अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य, 20 सुत्री सदस्य भवसिंधु लायेक,दयामय घोष, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष पंकज झा,कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद, कनीय अभियंता राकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार राम,निजाम अंसारी,भोलानाथ राउत, राजीव माजी,हीरालाल सोरेन, शांति राउत,बेनीमाधव मंडल, प्रहलाद माजी,नारायणी घोष, सहित अन्य गणमान्य लोग तथा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


