Author: Santal Express

संताल एक्सप्रेस संवाददाता  पाकुड़ । विधानसभा आम चुनाव 2024 के नामित जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। संबंधित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन रविन्द्र भवन टाउन हॉल में आयोजित किया गया।  मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। निर्वाचन कार्य में सभी की महत्त्वपूर्ण भूमिका है,सभी अपने निर्वाचन दायित्वों का सही से अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी प्रशिक्षण सत्र में अपने कार्य दायित्व को…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ ) । नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रखंड कर्मियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक दिये कई निर्देश,मंगलवार को प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संजय कुमार ने प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुये समीक्षात्मक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी पंचायत सचिव एवं क्षेत्रीय कर्मी प्रतिदिन ऑनलाइन बायोमेट्रिक एवं हाजरी पंजी में दैनिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिए।बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2024 के निमित प्रखंड क्षेत्राधीन सभी ग्राम पंचायत के ग्रामों में अवस्थित सभी सरकारी भवनों…

Read More

 नाला (जामताड़ा)  । आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश के आलोक में नाला इंटर कॉलेज में फोर्स ठहराव को लेकर सर्जेंट मेजर जामताड़ा अजीत कुमार चौबे तथा सर्जेंट किशोर कुमार के द्वारा नाला इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया इस क्रम में बिजली,पानी, शौचालय, इंटर्नेट कनेक्शन आदि आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर सर्जेंट मेजर जामताड़ा अजीत कुमार चौबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर नाला इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि एरिया डोमिनेशन के लिए…

Read More

कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को कुंडहित प्रखंड सभागार में बीससूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू के अध्यक्षता में आयोजन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, कृषि, बिजली, सिंचाई , पशुपालन आदि विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में हर घर नल योजना के निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर बैठक गर्म रहा। बीस सूत्री सदस्यों ने बताया प्रखंड के अधिकांश हर घर नल योजना में कहीं पाइप लीकेज, तो कहीं पानी काम गिरना, तो कहीं निर्माण कार्य आधा अधूरा छोड़कर रख दिया गया। इसकी शिकायत विभाग के अधिकारी को बार-बार जानकारी दिया गया…

Read More

कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार दोपहर को अजय बराज नहर में नहाने के दौरान एक अधेड़ की मृत्यु हो गई । घटना के बाद ग्रामीण एवं परिजन द्वारा 108 एंबुलेंस को कॉल करने पर नहीं पहुंचा, ग्रामीणों ने भाड़े के वाहन लेकर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति को मृतक घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कुंडहित पंचायत अंतर्गत पहाड़गुड़ा निवासी 55 वर्षीय सनातन हेंब्रम दोपहर को घर के सामने अजय बराज नहर मैं नहाने गए थे । इसी दौरान पानी के गहरे तल पर चले गए। कुछ दूर पर स्थानीय लोगों द्वारा देखने पर उन्हें पानी…

Read More

जामताड़ा : दशहरा के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ने से पुलिस प्रशासन के द्वारा लगाई गई नो एंट्री पूजा के बाद भी जारी रहने से टोटो और ऑटो चालकों की परेशानी काफी बढ़ गई थी। अभी आलम यह है कि इन सवारी वाहनों को पुराने कोर्ट मोड़ से आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा था। शहर के मुख्य हिस्सों में जाने के लिए टावर चौक आना अनिवार्य है और यही एकमात्र शहर का रास्ता भी है। सवारी को जहां 1 किलोमीटर की दूरी पर गंतव्य मिल जाता था वह अभी चार गुना ज्यादा लंबा हो गया। सवारी वाहन चालकों की…

Read More

गोड्डा : खेलो झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के एथलेटिक्स स्पर्धा में भाग लेने के लिए 90 सदस्य दल रांची हुआ रवाना। खेल गांव रांची में  प्रतियोगिता 16 से 19 नवंबर के बीच आयोजित होनी है। एथलेटिक्स स्पर्धा में कुल 6 वर्गों में खिलाड़ियों का दल गया है। जिसमें अंडर 14 बालक बालिका , अंडर 16 बालक बालिका तथा अंडर-19 बालक बालिका के खिलाड़ी शामिल है। मैनेजर के रूप में खिलाड़ियों के साथ एथलेटिक्स कोच सह  शारीरिक शिक्षा शिक्षक नीरज कुमार, किशोर कुमार, संजय सोरेन, मंगल सरदार, पिंकी गुप्ता , प्रियंका खंडेलयाल भी साथ रवाना हुए है। खिलाड़ियों को शुभकामना संदेश…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। उपायुक्त  मनीष कुमार  ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन, अवैध भंडारण के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करतें हुए जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा लिया व जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश साथ साथ चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को  निर्देश दिया गया कि अवैध माइनिंग, परिवहन हुआ तो प्रतिनियुक्त कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने जिला टास्क फोर्स से कहा की जांच के दौरान कोई भी वाहन…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह से सतर्क है। कहीं चूक ना हो जाए इसलिए हर क्षेत्र में वारिकी से नजर रखी जा रही है। इस क्रम में मंगलवार को उपायुक्त, मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार पाकुड़ द्वारा पाकुड़ व्यवहार न्यायालय व ज्यूडिशियल कॉलोनी के सुरक्षा व्यवस्था के संबंध से संयुक्त सुरक्षा समीक्षा करते हुए-न्यायालय परिसर में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरा एवं कंट्रोल रूम, कोर्ट हाजत की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले सभी आम जनों, अधिवक्ताओं का मुख्य द्वार पर डी एफ एम…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर( पाकुड़ ) ।हिरणपुर बाजार मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से सोमवार रात भक्ति जागरण संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति जागरण संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि  समाज सेवी सह पत्थर व्यसायी लुत्फुल हक, पूर्व जिप अध्यक्ष बाबू धन मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप, कामेश्वर दास, नारायण भगत, वरुण रजक आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। वही पूजा समिति के द्वारा लुत्फुल हक को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। भक्ति जागरण कार्यक्रम में बिहार के पटना ,देबड़िया से आये कलाकारों में भोजपुरी जगत के मशहूर गायिका शिल्पी…

Read More