संताल एक्सप्रेस संवाददाता
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ ) । नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रखंड कर्मियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक दिये कई निर्देश,मंगलवार को प्रखंड लिट्टीपाड़ा के सभागार में नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संजय कुमार ने प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुये समीक्षात्मक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी पंचायत सचिव एवं क्षेत्रीय कर्मी प्रतिदिन ऑनलाइन बायोमेट्रिक एवं हाजरी पंजी में दैनिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिए।बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2024 के निमित प्रखंड क्षेत्राधीन सभी ग्राम पंचायत के ग्रामों में अवस्थित सभी सरकारी भवनों यथा पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उप केन्द्र, विद्यालय भवन एवं सड़क परिसंपत्ति पोल आदि में लगे किसी भी राजनीतिक पार्टी का पोस्टर या प्रचार सामाग्री को 24,48 एवं 72 घंटे के भीतर हटा लेने का आदेश देते हुए इस आशय का प्रमाण पत्र प्रखंड कार्यालय में समर्पित करने को कहा गया। वहीं सभी पंचायत अंतर्गत अवस्थित मतदान केंद्र भवनों में मूलभूत सुविधाएं को दुरुस्त करने का निर्देश दिए। सभी पंचायतों में पंचायत सुदृढ़ीकरण मद से दरी, सोलर लाइट सिस्टम, बैट्री, लाइट बल्ब और स्टील ट्रंक की खरीदारी कर ख़रीदी गई सामग्रियों का वाउचर और संचिका तैयार करने सहित पंचायत भवनों में अवस्थित उपस्कर यथा पंखा, कुर्सी टेबल, गोदरेज, अलमारी इनवर्टर, बैट्री, कम्प्यूटर एवं अन्य सामाग्रीयों को उपस्कर पंजी में दर्ज करने का आदेश दिया गया। वहीं उपायुक्त महोदय के द्वारा भिसि में माध्यम से मनरेगा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में पौधारोपण सुनिश्चित करने साथ ही सभी चालू मनरेगा योजना में प्राक्कलन के अनुरूप प्रति एकड़ में फ्रूट प्लांट की संख्या 112 एवं टिम्बर प्लांट की संख्या 80 सुनिश्चित करने साथ ही शत प्रतिशत घेराबंदी कराने का आदेश दिये। व सभी योजना में सूचना बोर्ड शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने का आदेश दिया गया। वहीं पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण भवन का हेन्ड ओवर प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में उपलब्ध करने सहित माह ओ सी टी 2024 का लक्ष्य के अनुरूप चालू मनरेगा योजनाओ को एरिया ऑफिसर अप्प में कैप्चर करने का आदेश सभी कनीय अभियंता, पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवक को दिया गया। इस आयोजित बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक चंद्र दास, प्रखंड कृषि एवं कल्याण पदाधिकारी के.सी.दास सहित कनीय अभियंता नैयर आलम, विजय रविदास, सहित सभी पंचायत के पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


