Author: Santal Express

झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 को वोटिंग, दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर होगा मतदान चार विधानसभाओं के कुल 9,84,646 वोटर द्वारा 1157 बूथों में डाले जायेंगे वोट चुनाव तक 6 अंतरराज्यीय बॉर्डर पर बीएसएफ की रहेगी विशेष निगहबानी: एसपी बोले: नक्सल प्रभावित 90 बूथ पर होगी बीएसएफ की तैनाती दुमका ब्यूरो दुमका : झारखंड में पहले चरण में 43 सीटों पर 13 को वोटिंग, दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान पर मतदान होना है इसी के तहत दुमका जिला के अंतर्गत चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दुमका अनुसूचित जनजाति…

Read More

रामगढ़ । थाना क्षेत्र अंतर्गत डांडो पंचायत के केन्दुआ गांव में बिजली का करंट लगने से 80 वर्षीय पंचा देवी एवं 56 वर्षीय दुलिया कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में मां-बेटी है। घटना सोमवार के देर रात की है। मृतका के बड़े पुत्र सह भाजपा नेता नलीन मंडल के अनुसार सोमवार की देर रात खाना खाने के बाद उनकी मां चंपा देवी बिजली के बोर्ड में लगे चार्जिंग टार्च को निकाल रही थी| टार्च को निकालने के दौरान उन्हें करंट लग गया। मां को छटपटाते देख बहन दुलिया कुमारी उन्हें छुड़ाने लगी तो उसे भी करंट…

Read More

सरैयाहाट एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप के प्रयास के मामले में पुलिस ने अन्य दो आरोपित राजू अंसारी व रिहान अंसारी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया था.पुलिस ने अन्य दो आरोपी सरफराज अंसारी व सरफराज मंसूरी को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था.सभी आरोपी का मंगलवार को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल चेकअप कराया गया.सरफराज अंसारी को छोड़कर सभी तीन आरोपी नाबालिक है.कोर्ट से अनुमति मिलने पर जिसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा.शांति व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स के साथ मजिस्ट्रेट अभी भी गांव में कैंप कर रहे है.थाना प्रभारी के द्वारा…

Read More

दुमका। आगामी झारखण्ड विधानसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिले में बनाए गए सभी मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा को लेकर संथाल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, दुमका के सभागार में बैठक संपन्न हुई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कतिपय मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं यथा- पेयजल, विद्युत, शैचालय, रैंप, पहुंच पथ आदि की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। आयुक्त द्वारा बैठक में उपस्थित पदधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था एक सप्ताह के अंदर निश्चित रूप…

Read More

गोड्डा : समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में जिले में बुधवार को आदर्श आचार संहिता लागू होने को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 15.10.2024 को जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श की गई। उन्होंने आदर्श आचार संहिता की…

Read More

गोड्डा : तेली समाज के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने बुधवार को तेली समाज के विरिष्ठ मंत्री डॉ० सियाराम साहू से मुलाक़ात की। वहीं वार्ता के दौरान हरियाणा में हुए चुनाव पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि वहां पर जिस जाति का जितना बड़ा समूह है उस जाति को वहां के संख्या के आधार पर टिकट देने का काम किया गया तब जाकर वहां पर भारतीय जनता पार्टी कि सरकार बनी। झारखण्ड प्रदेश में उसी आधार पर टिकट दे तब उनको मदद करेंगे,  टिकट नहीं तो वोट नहीं। झारखण्ड प्रदेश में तेली समाज का जनसंख्या अधिक है और…

Read More

गोड्डा : झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह मिलने वाली एक हजार रुपए को बढ़ाकर पच्चीस सौ रुपए करने को लेकर इस योजना को कैबिनेट के द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने को लेकर राज्य भर में झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। ज्ञात हो कि राज्य भर में करीब 53 लाख से भी अधिक महिलाओं को इस सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं इस योजना के तहत उक्त सम्मान राशि में वृद्धि किए जाने को लेकर गोड्डा जिला झामुमो समिति के तत्वाधान में बुधवार को जिला…

Read More

गोड्डा सहित संथाल में 20 नवंबर को होगा मतदान गोड्डा : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनाव की घोषणा कर दी। चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया के द्वारा दोपहर कॉन्फ्रेंस कर घोषणा कर दी गई। आयोग ने झारखंड के साथ महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है। जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा होगा। दो चरणों में होंगे चुनाव  चुनाव आयोग…

Read More

जामताड़ा : मंगलवार शाम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव से संबंधित जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि जिले के 08 नाला, 09 जामताड़ा एवं 14 सारठ (अंश) में दूसरे चरण में मतदान संपन्न होंगे। उपायुक्त ने बताया कि 29 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकेगा, 30 अक्टूबर को सभी प्रपत्रों की जांच होगी तथा एक नवंबर शुक्रवार को नाम वापस लिया जा सकेगा। द्वितीय चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है तथा मतगणना की तारीख 23 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि  जिले…

Read More

माझी परगना लहान्ती  बैसी पाकुड़ जिला के सभी सदस्य इसका घोर विरोध करता है संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । होड़ क्लब भवन मे माझी परगना लहंति बैसी के जिला ईकाई पाकुड़  की कार्यकारिणी  समिति तथा अंचल अध्यक्ष की बैठक छूतार किस्कू पूर्व परिषद की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक के दौरान कई बिंदुओं  पर चर्चा होते दिखी. संगठन के जिला अध्यक्ष सनत कुमार सोरेन ने कहा कि हाल ही के दिनो मे विभिन्न संगठनो तथा राजनीतिक दल द्वारा  संताल परगना क्षेत्र में माझी परगाना के नाम से सम्मेल्लन का आयोजन अपना राजनीतिक तथा नीजि लाभ के लिए किया जा…

Read More