दुमका। आगामी झारखण्ड विधानसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिले में बनाए गए सभी मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा को लेकर संथाल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, दुमका के सभागार में बैठक संपन्न हुई।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कतिपय मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं यथा- पेयजल, विद्युत, शैचालय, रैंप, पहुंच पथ आदि की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। आयुक्त द्वारा बैठक में उपस्थित पदधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था एक सप्ताह के अंदर निश्चित रूप से सुनिश्चित की जाय तथा इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के माध्यम से प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
ऐसे मतदान केंद्र जहां दिव्यांग मतदाता मतदान करेंगे, उन पर व्हीलचेयर एवं नियमानुसार वॉलिंटियर्स की व्यवस्था की जाय। वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्हें बीएलओ के माध्यम से मतदान की तिथि और मतदान केंद्रों के बारे में ससमय अवगत कराया जाय। जिले में महिला संचालित मतदान केन्द्रों का चयन कर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिले में जिन मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा, उन्हें रंगोली एवं स्थानीय सामग्री से सुसज्जित करें। महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों में महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए।मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निमित्त आहूत इस बैठक में आयुक्त के सचिव-सह-उप निदेशक, कल्याण अमित कुमार, उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, संथाल परगना क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार शेलेन्द्र रजक, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, संथाल परगना प्रमंडल, उप निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, दुमका जिला कल्याण पदाधिकारी दुमका,पाकुड़, साहेबगंज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी दुमका,
,सहेबगंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुमका,गोड्डा,पाकुड़,जामताड़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक, दुमका,गोड्डा,साहेबगंज, आयुक्त कार्यालय के प्रशाखा पदाधिकारी मो० अमजद हुसैन, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सौरभ कुमार तिवारी, सहायक तकनीकी पदाधिकारी विधान चक्रवर्ती, आशुलिपिक भादू देहरी आदि उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


