गोड्डा : झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह मिलने वाली एक हजार रुपए को बढ़ाकर पच्चीस सौ रुपए करने को लेकर इस योजना को कैबिनेट के द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने को लेकर राज्य भर में झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। ज्ञात हो कि राज्य भर में करीब 53 लाख से भी अधिक महिलाओं को इस सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं इस योजना के तहत उक्त सम्मान राशि में वृद्धि किए जाने को लेकर गोड्डा जिला झामुमो समिति के तत्वाधान में बुधवार को जिला महिला मोर्चा झामुमो अध्यक्ष ललिता झा के अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला मुख्यालय अवस्थित कारगिल चौक पर सभी कार्यकर्ताओं ने खुलकर जश्न मनाया। सबों ने एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाए और पटाखे फोड़कर आतिशबाजी की, साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया और लोगों के बीच मिठाई बांटी गई। वहीं झामुमो कार्यकर्ताओं ने इस योजना को लेकर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान उक्त कार्यक्रम में झामुमो नगर अध्यक्ष अजय कुमार देवा, सदर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो, श्यामल रामदास जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रकाश मंडल किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष, संतलाल मरांडी प्रखंड सचिव गोड्डा, गुड्डू राउत, जिला संगठन सचिव, सुमन कुमार नगर कोषाध्यक्ष, अंसार आलम नगर कार्यकारिणी सचिव, सोम मरांडी बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष, स्वीकृता हांसदा नगर अध्यक्ष, मार्था टुडू जिला कोषाध्यक्ष, लुखी मरण्डी, बसंती सोरेन, सोनामुनी मुर्मू, पकू टुडू, मार्सेला मुर्मू, बिटीया मुर्मू, मरांगबीटी किस्कू, कसलिया सोरेन, विणा सोरेन, बड़कू अंसारी, राजकुमार दास नगर संगठन सचिव, विकास हजारी प्रखंड उपाध्यक्ष, साहिल फिरदोस आलम नगर संगठन सचिव, मिन्हाज नगर उपाध्यक्ष, बंटी अंसारी, रौनक अफरोज, श्रवण बास्की, शिवलाल मुर्मू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


