लखनऊ । महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन की सीटों पर बातचीत कर रही समाजवादी पार्टी (सपा) की बात बन नहीं रही है। इसका कारण उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की दस सीटों पर जल्दबाजी दिखाते हुए समाजवादी पार्टी की तरफ से अपने छह प्रत्याशियों की पहले ही घोषणा कर देना माना जा रहा है। दोनों राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेताओं के बीच तीन बार वार्ता हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की बची हुई सीटों पर कांग्रेस का दावा है, तो महाराष्ट्र की मुस्लिम बाहुल्य कुछ सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी दांव लगाना चाहती है। कांग्रेस और सपा के बीच वार्ता…
Author: Santal Express
साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के लोहंडा स्थित प्रेम नगर में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार में आते हाइवा ने एक साइकल सवार वृद्ध को टक्कर मार दिया। इसमे साइकल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चैती दुर्गा सकरोगढ़ के रहने वाले योगेंद्र रविदास (67) था। वही मृतक का बड़ा पुत्र मनीष रविदास ने बताया कि उसका पिता रोज की तरह सुबह पूजा के लिए लोहंडा से फूल लाया करता था। आज भी वे फूल लाने के लिए गया था। उधर से लौटने के दौरान सामने से हाइवा ने टक्कर मार दिया। इसमे…
एसपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर की बैठक साहिबगंज। पुलिस लाइन स्थित सीसीटीएनएस सभागार में मंगलवार को विधानसभा चुनाव को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसपी अमित कुमार सिंह ने की। एसपी ने सर्वप्रथम सभी थाना क्षेत्रों में वारंटियों, आरोपियों की गिरफ्तारी व पेंडिंग केस की समीक्षा की। उन्होंने अब तक पकड़े नहीं गए आरोपियों व वारंटियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। वहीं एसपी ने चेकनाका सहित थाना इलाकों में वाहन जांच व उपलब्धि की समीक्षा करते हुए जांच जारी रखने का निर्देश…
साहिबगंज। सदर अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी से नदारद पाए जाने के मामले में तीन डॉक्टर को शो कॉज का निर्देश दिया गया है। यह जानकरी प्रशासनिक डीएस डॉ. मुकेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि करीब 12:35 बजे डॉ. तबरेज आलम, डॉ. शाहबाज़ आलम व डॉ. सचिन कुमार ओपीडी नए डॉक्टर पर छोड़कर बिना किसी सूचना दिए सीएस कार्यालय चले गए। जबकि ओपीडी में मरीजो की काफी भीड़ थी। इस दौरान इलाज में विलंब होने पर मरीजो ने हंगामा भी किया है। वही प्रशासनिक डीएस ने बताया कि ड्यूटी के दौरान किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की…
22 अक्टूबर को अधिसूचना, 20 नवंबर को पड़ेंगे वोट, 23 को मतगणना डीसी, एसपी व पदाधिकारियों में प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी साहिबगंज। समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को उपायुक्त हेमंत सती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही साहिबगंज जिला सहित राज्य भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। उपायुक्त ने बताया कि ज़िले के राजमहल, बोरियो(एसटी आरक्षित) व बरहेट(एसटी) में विधानसभा चुनाव दूसरे चरण में होगा। इसकी अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी। वहीं चुनाव आयोग के अनुसार प्रत्याशियों के नामांकन…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- विकास भवन के सभागार में उप विकास आयुक्त नवीन कुमार की अध्यक्षता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पीसी-पीएनडीटी एक्ट 1994 जिला स्तरीय कार्यशाला सह अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से पूरे जीवन-काल में शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने में मदद मिलती है और महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान होता है। यह योजना तीन मंत्रालयों द्वारा कार्यान्वित…
महिला और कन्याओं को संबल बनाने की दिशा में हेमंत का यह बड़ा कदम-सुरेश शाह देवघर संताल एक्सप्रेस:-झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमिटी के द्वारा जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में हेमंत सरकार द्वारा मैया सम्मान योजना की राशि 2500 किए जानें कि खुशी में आभार कार्यक्रम सहित जश्न मनाया गया।इस दौरान टॉवर चौक पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह जिला प्रवक्ता सुरेश शाह,अजय नारायण मिश्रा,महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम देवी,युवा अध्यक्ष राहुल चन्द्रवँशी,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के श्यामा कांत झा,उपाध्यक्ष सरोज सिंह,इस्तियाक मिर्जा,संयुक्त सचिव सूरज झा,नंद किशोर दास,नुनु सिंह,प्रदीप चौधरी सहित दर्जनों नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।मौके पर…
स्वास्थ्य विभाग में लैब तकनीशियन के पद पर नियमितीकरण के बाद सदर अस्पताल देवघर में नियुक्त हुए मनोज कुमार मिश्र के जीत के उपलक्ष्य पर निकाला गया देवघर संताल एक्सप्रेस:-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुराना सदर अस्पताल से बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक एक विजय जुलूस निकाला गया. झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में निकाला गया. यह जुलूस उच्च न्यायालय के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग में लैब तकनीशियन के पद पर नियमितीकरण के बाद सदर अस्पताल देवघर में नियुक्त हुए मनोज कुमार मिश्र के जीत के उपलक्ष्य पर निकाला गया था।वर्ष 2005 में अनुबंध पर नियुक्त हुए…
देवघर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विशाल सागर एवं एसपी अजीत पीटर डुंगडुग की अध्यक्षता में विधानसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर आज 15 अक्टूबर को समाहरणालय के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेसवार्ता के माध्यम से आप सभी मीडिया बंधुओं के साथ सभी मतदाताओं को निर्वाचन से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराना है। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी द्वारा जानकारी दी गयी कि दूसरे चरण के तहत देवघर जिला अन्तर्गत देवघर, सारठ एवं मधुपुर विधानसभा अन्तर्गत मतदान सुनिश्चित…
देवघर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआइ ने एकदिवसीय छात्र संवाद आयोजित कर छात्र संगठन एवं छात्रों के बीच वर्तमान राजनीति में छात्रों के हालात पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिनमें मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने भाग लिया। हालांकि कार्यक्रम में एनएसयूआइ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव भाग लेने वाले थे। परंतु कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण आने में काफी विलम्ब होने के पश्चात स्थानीय नेताओं द्वारा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष डॉ…


