साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के लोहंडा स्थित प्रेम नगर में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार में आते हाइवा ने एक साइकल सवार वृद्ध को टक्कर मार दिया। इसमे साइकल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चैती दुर्गा सकरोगढ़ के रहने वाले योगेंद्र रविदास (67) था। वही मृतक का बड़ा पुत्र मनीष रविदास ने बताया कि उसका पिता रोज की तरह सुबह पूजा के लिए लोहंडा से फूल लाया करता था। आज भी वे फूल लाने के लिए गया था। उधर से लौटने के दौरान सामने से हाइवा ने टक्कर मार दिया। इसमे मृतक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को बांस-बल्ला व टायर जलाकर जाम कर दिया है। इस दौरान आवागमन पूरी बाधित रहा है। आने जाने में लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर पदाधिकारी समेत जिरवाबड़ी पुलिस घटना स्थल पर पहुच ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास में जुटे है। हालांकि खबर लिखे जाने तक सड़क जाम कर ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे है। वही पुलिस हाइवा समेत चालक व खलासी को पकड़ कर थाना ले आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


