साहिबगंज। सदर अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी से नदारद पाए जाने के मामले में तीन डॉक्टर को शो कॉज का निर्देश दिया गया है। यह जानकरी प्रशासनिक डीएस डॉ. मुकेश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि करीब 12:35 बजे डॉ. तबरेज आलम, डॉ. शाहबाज़ आलम व डॉ. सचिन कुमार ओपीडी नए डॉक्टर पर छोड़कर बिना किसी सूचना दिए सीएस कार्यालय चले गए। जबकि ओपीडी में मरीजो की काफी भीड़ थी। इस दौरान इलाज में विलंब होने पर मरीजो ने हंगामा भी किया है। वही प्रशासनिक डीएस ने बताया कि ड्यूटी के दौरान किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। ड्यूटी से नदारद पाए जाने पर डॉक्टर या कर्मी पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


