Author: Santal Express

देवघर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विशाल सागर के निर्देश पर आज बुधवार को मधुपुर अनुमंडल अन्तर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत पीडीएस दुकानदारों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी 13-वि०स०नि०क्षे० सह अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर श्री राजीव कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार द्वारा पीडीएस डीलरों व मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान हेतु मतदाताओं को जागरूक करने में आपकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। हजारों की जनसंख्या के बीच आप हर महीने खाद्यान बांटते हैं, लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा…

Read More

देवघर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा जूलाई 2024 सत्र में नामांकन की तिथि 15 अक्टूबर 2024 से विस्तारित कर 31 अक्टूबर 2024 कर दिया गया है। जो शिक्षार्थी अभी तक नामांकन नहीं कर पाए हैं, वे स्नातक कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में ऑनर्स एवं पास कोर्स में नामांकन 31 अक्टूबर 2024 तक करा सकते हैं। इसके साथ ही स्नातकोत्तर के सभी विषयों में 31 अक्टूबर 2024 तक नामांकन इग्नू के ऑफिसियल वेबसाइट इग्नू डॉट एसी डॉट इन पर सर्च कर नामांकन कर सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 87012 में स्नातक कला एवं वाणिज्य के सभी विषयों में…

Read More

देवघर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विधानसभा आम चुनाव 2024 के सफल संचालन व आदर्श आचार संहिता को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्षों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 की तिथि से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है। ऐसे मे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाना है। साथ ही किसी प्रकार की समस्या व सुझाव हो तो अवश्य अवगत…

Read More

अगरतला देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा 26 अक्टूबर को शुरू होगी जसीडीह। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल के नलबाड़ी बैहाटा खंड में डबल लाइन चालू करने को लेकर प्री नॉन इंटरलॉकिंग लेने का निर्णय लिया गया है। जिसके कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है । इस संबंध में पूर्व रेलवे के हवाले बताया गया कि रंगिया मंडल में विकास कार्य को लेकर 15 से 29 अक्टूबर तक पावर ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं ठहराव विभिन्न तिथियां में किया गया है। गाड़ी संख्या 15626 अगरतला देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा…

Read More

साहिबगंज । तीनपहाड़ क्षेत्र के सुतियारपाड़ा गांव में पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री पर की गईं बड़ी कार्रवाई कर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को सुबह लगभग 4:00 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में स्थित एक दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।इस सूचना के आधार पर एएसआई पंचानंद दास के नेतृत्व में सशस्त्र बल की एक टीम को गठित कर कार्रवाई की गई। सुबह करीब 5:00 बजे पुलिस ने मनोहर राय नामक व्यक्ति की दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर के नीचे से…

Read More

उधवा।राधानगर थाना पुलिस ने देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पियारपुर गांव में छापेमारी कर पुराने मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने बताया कि जीआर 1/15 के नामजद अभियुक्त पियारपुर निवासी मोतीउर रहमान के विरुद्ध मामला दर्ज है। उक्त अभियुक्त लंबे से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। इस दौरान राजमहल व्यवहार न्यायालय से उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर वारंट निर्गत जारी किया गया है। न्यायालय के निर्देश के आलोक में पुलिस…

Read More

मंड़रो,साहिबगंज।प्रखंड प्रखंड सभागार में विकास बीडीओ मेघनाथ उरांव कि अध्यक्षता में एवं मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार की उपस्थिति में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को आदर्श आचार संहिता लागू होने से एक बैठक आयोजित की गईं।बैठक में बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से अगले 48 घंटे में सभी प्रकार के झंडा,बैनर,पोस्टर को हटाने व दीवाल लेखन को मिटाने का आदेश दिया गया। बीडीओ के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया,कि वोटरों को पैसा देकर लुभाने को लेकर भ्रमण करने पर पाबंदी रहेगी।किसी भी गांव, कस्वा,बाजार चौक चौराहों पर ग्रामीणों व…

Read More

संताल एक्सप्रेस राजमहल। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान देशी कट्टा व कारतूस के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक साहेबगंज के आदेशानुसार सभी थानों में एन्टी क्राईम चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया गया था। उक्त आदेश के आलोक में थाना क्षेत्र के फुलबड़िया चेकनाका पर एन्टी क्राईम वाहन चेकिंग किया जा रहा था, इसी बीच में टोटो पर सवार दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किये जिसे चेकिंग में सम्मिलित पदाधिकारी…

Read More

समाजसेवी पार्टियों की भी रहेगी चुनाव में अहम भूमिका किसको मिलेगा टिकट, कौन जाएगा खाली और किसका होगा मन में खट्टास संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़।चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही पार्टियों के अंदर बाहर खलबली है। वहीं नेताओं के धड़कनें बढ़ गई है।  टिकट को लेकर मंथन चल रहा है। जबकि नामांकन की तिथि  एवं नामांकन वापस लेने  तथा झारखंड में दो चरणों में चुनाव की घोषणा हो गई है। मुख्य पार्टियों के कई कई नेता अपनी चुनावी क्षेत्र में महीनो से दिन रात एक किए हुए हैं। वह प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं ।अपनी-अपनी पार्टी…

Read More

गोड्डा : नगर स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कोर कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी कार्यकर्ता एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। उक्त बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह प्रदेश विधानसभा प्रभारी राम नरेश तिवारी उपस्थित थे। आयोजित बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें जिले के तीनों विधानसभा में भाजपा की जीत को लेकर रणनीति बनाई गई। वहीं बैठक में जिले भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को चुनावी घोषणा के साथ ही तत्परता के साथ कार्य करने के लिए अपनी स्वीकृति दी। इस मौके…

Read More