Author: Santal Express

पूर्वी सिंहभूम । पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )जिले के चकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत की इंदबनी गांव में गुरुवार की सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला। मृतक की शिनाख्त देवाशीष मुंडा (30) के रूप में हुई है। देवाशीष अपनी दुकान के पीछे सुबह शौच के लिए निकला था। इसी दौरान जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार देवाशीष अपने गांव में ही सड़क किनारे दुकान चलाता था। गुरुवार को सुबह वह शौच के लिए अपनी दुकान के पीछे गया था। दुकान के पीछे जंगली हाथियों का झुंड था। हाथियों को…

Read More

रामगढ़ । रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में गुरुवार को एक पाइप लदा ट्रेलर पलट गया। इस हादसे में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 घंटो जाम रहा। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस घाटी में पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे करने का प्रयास किया। इस सड़क हादसे में ट्रेलर पर लदा पाइप पूरे सड़क पर बिखर गया था, जिसे हटाने में कई घंटे लगे। रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रांची की ओर से हजारीबाग की तरफ जा रहा ट्रेलर घाटी में असंतुलित हो गया और पलट गया। इस हादसे में वाहन चालक को भी हल्की…

Read More

बेरूत/तेलअवीव । गाजा में हमास के आतंकवादियों का सामना कर रहे इजराइल को अब ईरान समर्थिक आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह से जूझना पड़ रहा है। इजराइली सुरक्षाबल लेबनान में छुपे हिजब्बुलाह आतंकियों को चुन-चुनकर ढेर कर रहा है। इजराइली सुरक्षाबलों (आईडीएफ) के ताजा हमले में 16 लोग मारे गए हैं। आईडीएफ ने दावा किया है कि दक्षिण लेबनान में उसके हमले में दर्जनों आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया गया। लेबनान के समाचार पत्र द नेशनल न्यूज की खबर में स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि बुधवार को दक्षिण लेबनान के शहर नबातिह में एक नगरपालिका भवन…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय चुनाव आयोग के द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियां चुनावी मोड में है। उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा गर्म है। सभी पार्टियों में उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटी हैं। इसी बीच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा को लेकर बीजेपी शायद इसमें बाजी मारती हुई दिख रही है। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में झारखंड के करीब 55 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई है। पार्टी बहुत जल्द अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इस खबर को भी पढ़े : क्या महामहिम रघुवर…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय न्यायपालिका ने ब्रिटिश एरा को पीछे छोड़ते हुए नया रंग-रूप अपनाना शुरू कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट का ना केवल प्रतीक बदला है बल्कि सालों से न्याय की देवी की आंखों पर बंधी पट्टी भी हट गई है। जाहिर है कि सुप्रीम कोर्ट ने देश को संदेश दिया है कि अब कानून अंधा नहीं है। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के निर्देश पर न्याय की देवी में बदलाव कर दिया गया है। ऐसी ही स्टैच्यू सुप्रीम कोर्ट में जजों की लाइब्रेरी में लगाई गई है। जो पहले न्याय की देवी की मूर्ति होती थी। उसमें उनकी…

Read More

नई दिल्ली  । द्वितीय विश्व युद्ध में डूबी एक ब्रिटिश पनडुब्बी आखिरकार 81 साल बाद समंदर में 770 फीट नीचे मिल गई है। इस पनडुब्बी के साथ तीन जासूस और 64 सैनिक डूब गए थे। इन जासूसों को कालामोस द्वीप छोड़ने जा रही पनडुब्बी जर्मनी द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों का शिकार बनी थी। समंदर के अंदर पुराने जहाजों, युद्धपोतों और पनडुब्बियों को खोजने वाले लोगों ने 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के समय रहस्यमयी तरीके से लापता ब्रिटिश पनडुब्बी एचएमएस ट्रूपर को ग्रीस के कालामोस आइलैंड के पास एजियन सागर में 770 फीट की गहराई में खोज निकाला गया…

Read More

हंसडीहा। हंसडीहा रेलवे स्टेशन से पुलिस ने एक युवक का शव लावारिस अवस्था मे गढ्ढे से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। शव की शिनाख्त युवक के पास से मिले वोटर कार्ड से जरमुंडी थाना क्षेत्र के दो मुही गांव निवासी मंटू दास के रूप में की गई है। बुधवार शाम स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई कि एक युवक का शव रेलवे स्टेशन के समीप गढ्ढे में पड़ा हुआ है सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना के अवर निरीक्षक एलबी पासवान सहायक अवर निरीक्षक बीएन सिंह घटना स्थल पर पहुँच शव को कब्जे में ले लिया…

Read More

जामा । जामा थाना पुलिस ने बुधवार को लगला पंचायत के बैसा जोरिया से पुलिस ने मजिस्ट्रेट सह सीओ अशोक बड़ाईक की उपस्थिति में शव को जमीन खोदकर निकाला गया। जानकारी के अनुसार मृतक रघु किस्कू उम्र 35 वर्ष की पत्नी लुखी हेम्ब्रम ने मंगलवार को थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि 27 सितंबर की शाम को गांव के ही रविन्द्र हेम्ब्रम ने उसके पति को मछली पकड़ने के लिये ले गया। थोड़ी देर के बाद गांव के ही तापस बास्की के द्वारा सूचना मिला कि उसका पति जोरिया के किनारे बेहोश पड़ा हुआ है। जाकर देखा तो…

Read More

दुमका: शहर के रसिकपुर चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। बाइक सवार दो अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला से चेन छीनकर फरार हो गया जिससे महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला अपने बेटे अजय कुमार के साथ बाज़ार से घर लौट रही थी, जब स्टेशन रोड की ओर से आए बाइक सवारों ने अचानक हमला कर चेन खींच ली। घटना के दौरान महिला गिरकर चोटिल हो गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों…

Read More

कहा: अस्वस्थ बताने वाले कर्मियों का ड्यूटी से छूट दिए जाने का फैसला लिया जा सके दुमका। भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड में विधान सभा आम चुनाव की घोषणा दिनांक-15.10.2024 को कर दी है। घोषणा की तिथि से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने समाहरणालय सभागार में विधानसभा आम चुनाव-2024 को लेकर गठित कोषांग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक निदेश दिए। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 20 नवंबर को जिले में मतदान है| इसे ध्यान में रखते हुए सभी कोषांग अपने कार्यों को ससमय पूर्ण…

Read More