रांची । राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण का 20 नवंबर को होगा। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे। झारखंड में चुनावी प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो जायेगी। पहले चरण के लिए शुक्रवार से झारखंड की 43 विधासभा सीटों पर नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। 25 अक्टूबर को पहले चरण के नॉमिनेशन करने की अंतिम तारीख होगी। 28 अक्टूबर को नॉमिनेशन की स्कूटनी की जायेगी। 30 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नॉमिनेशन वापस लेने का अंतिम दिन होगा। 13 नवंबर को पहले चरण…
Author: Santal Express
पटना । बिहार में उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती सीवान-सारण जिले में अबतक संदिग्ध अवस्था में 24 लोगों की मौत हो गई है। सीवान के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने गुरुवार सुबह बताया कि सीवान सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 20 लोगों की मौत हुई है। जबकि 4 लोगों की मौत की पुष्टि सारण जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने की है। मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। बीमार व उनके स्वजन खुलकर मंगलवार रात जहरीली शराब के सेवन की बात कह रहे हैं। जबकि दोनों जिलों के डीएम व एसपी संदिग्ध पेय पदार्थ का सेवन…
बेंगलुरु । न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 34 रन पर 6 विकेट खो दिये हैं। ऋषभ पंत 15 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। पहला दिन बारिश के कारण धुल जाने के बाद, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को दूसरे दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हुआ, भारत की शुरुआत काफी खराब रही। चिन्नास्वामी की पिच पर कीवी तेज गेंदबाजों की गेंद स्विंग कर रही थी और उछाल भी…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान बेंच ने 4 और 1 के बहुमत से असम के अवैध प्रवासियों से संबंधित नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए को सही करार दिया है। 01 जनवरी 1966 से 25 मार्च 1971 तक पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से असम आए लोगों की नागरिकता बनी रहेगी। उसके बाद आए लोग अवैध होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि असम की कम आबादी देखते हुए कट ऑफ डेट बनाना सही था। पांच सदस्यीय बेंच के सदस्य जस्टिस जेबी पारदीवाला ने अपने फैसले में नागरिकता कानून की धारा 6ए को असंवैधानिक करार दिया। जबकि चीफ जस्टिस…
नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का निर्देश देने की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की मांग की गई। वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 पर फैसला देते समय सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा समयबद्ध तरीके से बहाल करने का निर्देश दिया था। उसके बाद कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई का भरोसा दिया। याचिका में केंद्र सरकार को दो महीने के भीतर जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा देने का…
कोलकाता । कोलकाता में सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर चल रहा जूनियर डॉक्टरों का अनशन गुरुवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गया। यह अनशन आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पोस्ट-ग्रेजुएट प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांगों को लेकर किया जा रहा है। डॉ. सुवेंदु मल्लिक के अनुसार, अब तक छह डॉक्टरों की सेहत में भारी गिरावट के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वर्तमान में, आठ डॉक्टर एस्प्लानेड स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की मांग है…
राष्ट्रवादी पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या करने के जिम्मेदारी लेने के बाद गैंगस्टार लॉरेंस बिश्नोई फिर से सुर्खियों में है। बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को दोबारा जान से मारने की धमकी दी है। बिश्नोई पहले भी कई बार सलमान को धमकाने की कोशिश कर चुका हैं। कुछ महीने पहले बिश्नोई गैंग ने सलमान के घर के बाहर हवाई फायरिंग भी की थी। आशंका जताई जा रही है कि अब बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान फिर से बिश्नोई गैंग के निशाने पर हो सकते हैं। सलमान के बाद भाईजान की एक्स गर्लफ्रेंड को भी…
एक्ट्रेस सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह अक्सर चर्चा में रहती हैं। बेटी की ट्रिप की तस्वीरें या वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं। अब दोनों को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। उन्होंने मुंबई में करोड़ों की दो प्रॉपर्टी खरीदी है। यह प्रॉपर्टी मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित है। सारा अली खान और अमृता सिंह ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में कुल 22.26 करोड़ में दो ऑफिस खरीदे हैं और रियल एस्टेट में भी निवेश किया है। रिपोर्ट के अनुसार मां बेटी ने वीर सावरकर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में वीरा देसाई रोड पर स्थित…
मुंबई । विश्व प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के पूर्व सदस्य लियाम पायने का निधन हो गया है। बताया गया है कि बुधवार को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक होटल की बालकनी से गिरने के बाद गायक की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के वक्त गायक लियाम अपने होटल कासा सुर पलेर्मो में ठहरे हुए थे। इस होटल की तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर लियाम की मौत हो गई। ब्यूनस आयर्स की सार्वजनिक आपातकालीन चिकित्सा हेल्पलाइन के प्रमुख ने एक बयान में गायक की मौत की पुष्टि की। सिंगर लियाम पेन महज 31 साल के थे।…
रांची । करवा चौथ पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी। रात को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजन करेंगी। मंदिरों सहित कई स्थानों पर महिलाएं सामूहिक पूजन करेंगी। करवा चौथ उद्यापन के आयोजन भी होंगे। रविवार को तड़के से करवा चौथ का व्रत शुरू हो जाएगा। शाम 7.40 बजे चंद्रोदय का समय है। इसके बाद व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य अर्पण करेंगी और चलनी से चंद्रमा और पति को देखकर उनके ही हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ेंगी। पंडित मनोज पांडेय ने गुरुवार को बताया कि इस…


