Author: Santal Express

महागामा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विश्वासखानी पंचायत के कालाडुमरिया के स्वर्णकार टोला में सड़क पर जमा गंदा पानी निकासी नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही मच्छर जनित रोगों का डर भी सता रही है। लेकिन साफ सफाई को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि का कोयी पहल नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कई महीनों से सड़क पर गंदा पानी जमा है जिससे पास के कई लोग बीमार भी हो गए। साफ सफाई का तो कोई पहल होते नही दिख रहा है। कही जाय तो बारिश का पानी जमा होने से महागामा प्रखंड क्षेत्र में…

Read More

महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर महागामा पुलिस की गतिविधियां बढ़ गयी है। इसी कड़ी में बुधवार व  गुरूवार को महागामा थाना एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा कई गांवों के मतदान केन्द्र का निरीक्षण व फ्लैग मार्च निकाला गया। चेक पोस्ट पर भी  पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। चुनाव को देखते हुए विभिन्न जगहों पर वाहनों की सक्रियता से भी जांच पड़ताल की जा रही है। क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन सहित बूथों के सत्यापन कार्य में जुट गयी है। साथ ही लहठी, हेमचाचक, धर्मोडीह आदि ग्रमीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकाला…

Read More

राज्य गठन के बाद भाजपा और राजद के बीच घुमती रही है राजनीति संजीव/  गोड्डा : झारखंड विधान सभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले के राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। वहीं राजनीतिक दलों द्वारा रोज-रोज किए जा रहे घोषणा और दूसरी तरफ जनता के समक्ष परोसे जा रहे वायदों का दौर समाप्त हो गया है। ऐसे में चारों तरफ चुनाव आयोग द्वारा मतदान के लिए मुकर्रर तारीख और प्रत्याशियों के नाम को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दो बार रजद तो तीन बार भाजपा ने लहराया जीत का परचम मालूम हो कि अलग…

Read More

यह पब्लिक है सब कुछ जानती है, नहीं आने वाले हैं आपके बहकावे में  राजकुमार भगत पाकुड़। विधानसभा चुनाव अपनी सुनिश्चित तिथि पर होगी। इसकी तैयारी प्रशासनिक स्तर से प्रारंभ है ।तो दूसरी ओर राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम जनता भी उत्साहित है। कई नई मुद्दों पर चुनाव में जनता की निगाह अगर कोई राजनीतिक दल केवल विकास और दूसरे पार्टी को नीचा दिखाकर जनता का मन जितना जितना चाह रहा है तो वह उसकी  बड़ी भूल होगी। जनता को अपनी लाभ हानि का खूब पता है। इसलिए अबकी बार विधानसभा चुनाव में केवल नए पुराने समीकरणों के  आसरा नहीं…

Read More

कुंडहित (जामताड़ा)।  लक्खी पूजा के अवसर कुंडहित प्रखंड के चन्दडीह बेताब संघ क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बीस सूत्री अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू फीता काट कर किया। मौके पर जयश्वर मुर्मू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा क्षेत्र में अच्छा खेल मैदान नहीं होने के बावजूद स्थानीय खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आज इस क्षेत्र के खिलाड़ी जिला ही नहीं राज्य में स्थान बनने पर काम कर रहा है। वर्तमान समय में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेल प्रदर्शन के लिए बहुत सारी योजना धरातल पर…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर मां लक्खी की पूजा धूमधाम से की गई। इस दौरान स्थानीय बाजार के लक्खी मंदिर व बासमती गांव के प्लस टू हाई स्कूल के समीप स्थित लक्खी मंदिर में प्रतिमा स्थापित कर पुरोहित के द्वारा विधिवत मंत्रोउच्चर कर पूजा सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर मां लक्खी की आराधना करने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मुख्य बाजार स्थित सार्वजनिक लक्खी मंदिर में पुरोहित शम्भूनाथ झा के साथ जजमान के रूप में पूजा समिति के सदस्य निखिल भगत व संतोष रजक के…

Read More

कुंडहित (जामताड़ा) । बुधवार को कुंडहित प्रखंड के विभिन्न गांव में धन की देवी कोजागरी मॉ लक्खी की पुजा अर्चना धुमधाम के साथ किया गया। पूजा को लेकर क्षेत्र मे चहल पहल देखा गया। कुंडहित मुख्यालय के लोहारपाड़ा, माझपाड़ा के अलावे चन्द्रडीह, तुलसीचक, जितुहिड़, डुमरा, गड़जोड़ी, भांगाहीड़, लखिवाद, काटना, बागडेहरी, अंम्बा, प्रसादपुर, नगरी, बनकाटी, भेलुआ,प्रसादपुर सहित दर्जनो गांवो के मंदिरो में प्रतिमा स्थापित कर भव्य पडांल का निर्माण किया जा रहा है। वही पुजा को लेकर क्षेत्र के लोगो में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन दिवसीय लक्खी पूजा के दौरान कुंडहित प्रखंड के तुलसीचक गावं मे तीन…

Read More

गोड्डा : जनसेवक संघ के गोड्डा जिला इकाई के अध्यक्ष और सचिव के द्वारा झारोटेफ जिला अध्यक्ष और सचिव पर प्रखंड कार्यकारिणी के पुनर्गठन में जनसेवकों की उपेक्षा और  मनमाने ढंग से कार्य करने जैसे आरोपों के जांच हेतु  समाधान कमिटी के अध्यक्ष सह झारखंड राज्य माध्यमिक संघ के सचिव आशुतोष पांडे द्वारा  समाधान कमिटी में चंदन कुमार संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग गोड्डा ,राजीव कुमार साह  गोड्डा जिला मीडिया प्रभारी कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग,रितेश रंजन उपाध्यक्ष सह अनुमंडलीय प्रवक्ता प्राथमिक शिक्षा,विद्यानंद प्रसाद जिला कोषाध्यक्ष झारोटेफ गोड्डा को नामित किया गया है।सभी सदस्यों को एक हफ्ते के अंदर अपनी जांच…

Read More

नाला (जामताड़ा) । गुरुवार को गोपालपुर गांव में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक नाला के तत्वावधान में शिविर का आयोजन कर खाता धारक पुतुल बाउरी के देहांत के उपरांत पीएमजेजेबीवाई के तहत उनके नामित(नॉमिनी) बोधी बाउरी को ₹2 लाख का चेक प्रदान किया गया। इस शिविर में विशेष कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना की जानकारी दी गई। जिसमें पीएमजेजेबीवाई के तहत 436 रुपया एवं पीएम एसबीआई के तहत₹20 सालाना लगता है। बताया गया कि जिसमें दो-दो लाख का बीमा होता है वहीं शाखा प्रबंधक पिंटू कुमार पासवान ने यह भी जानकारी…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए समाहरणालय स्थित कंट्रोल रूम एवं सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वीडियो निगरानी की टीमें घूम रही हैं, उनके प्रॉपर लोकेशन लेते रहें। शिकायत कंट्रोल रूम में 1950, सुविधा कोषांग, सी-विजिल ऐप। पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निगरानी विशेष ध्यान रखा जाए जनपद में कहीं पर भी चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न होने पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों…

Read More