महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर महागामा पुलिस की गतिविधियां बढ़ गयी है। इसी कड़ी में बुधवार व गुरूवार को महागामा थाना एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा कई गांवों के मतदान केन्द्र का निरीक्षण व फ्लैग मार्च निकाला गया। चेक पोस्ट पर भी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। चुनाव को देखते हुए विभिन्न जगहों पर वाहनों की सक्रियता से भी जांच पड़ताल की जा रही है। क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन सहित बूथों के सत्यापन कार्य में जुट गयी है। साथ ही लहठी, हेमचाचक, धर्मोडीह आदि ग्रमीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने चेकनाका को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद चेकनाका पर पुलिस कर्मी तैनात किये गए हैं। चुनाव के मद्देनजर बिहार झारखंड की सीमा पर जिले के चेकनाका को और भी सक्रिय कर दिया गया है। चेकनाका पर पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गयी है। वाहनों की इंट्री के समय जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। मादक पदार्थ, अवैध शराब, धन, बल आदि के प्रयोग की आशंका को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में लग गयी है। वही विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने लोगों को निडर होकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


