कुंडहित (जामताड़ा) । बुधवार को कुंडहित प्रखंड के विभिन्न गांव में धन की देवी कोजागरी मॉ लक्खी की पुजा अर्चना धुमधाम के साथ किया गया। पूजा को लेकर क्षेत्र मे चहल पहल देखा गया। कुंडहित मुख्यालय के लोहारपाड़ा, माझपाड़ा के अलावे चन्द्रडीह, तुलसीचक, जितुहिड़, डुमरा, गड़जोड़ी, भांगाहीड़, लखिवाद, काटना, बागडेहरी, अंम्बा, प्रसादपुर, नगरी, बनकाटी, भेलुआ,प्रसादपुर सहित दर्जनो गांवो के मंदिरो में प्रतिमा स्थापित कर भव्य पडांल का निर्माण किया जा रहा है। वही पुजा को लेकर क्षेत्र के लोगो में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन दिवसीय लक्खी पूजा के दौरान कुंडहित प्रखंड के तुलसीचक गावं मे तीन दिवसीय चब्बिस प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। जबकि चन्द्रडीह गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बांग्ला भाषियों के बीच मां लक्खी की पूजा हर वर्ष पूरे उत्साह के साथ किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में लक्खी पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों पर मेले का भी आयोजन होता है जहां लोग मेला घूमने और प्रसाद ग्रहण करने के लिए भारी संख्या में पहुंचते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


