देवघर संताल एक्सप्रेस:- बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता सह गोड्डा संसदीय क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक डॉ शकील खान के देवघर आगमन पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मणिशंकर ने तिरंगा अंग वस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। कांग्रेस नेता मणि शंकर ने पर्यवेक्षक को देवघर जिला कांग्रेस संगठन विशेषकर जरमंडी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा राजनीतिक स्थिति से डॉ शकील खान को अवगत कराया। मणि शंकर ने कहा कि संताल परगना में कांग्रेस संगठन विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है.आने वाले चुनाव में भाजपा को इंडिया गठबंधन मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
Author: Santal Express
साहिबगंज। काफी लंबे समय से यात्रियों के मन में इस बात को लेकर भ्रम था कि 120 दिनों में “रिजर्वेशन कब होगा”, लेकिन भारतीय रेलवे ने उस भ्रम को दूर करते हुए 120 दिनों की जगह 60 दिनों में रिजर्वेशन लागू कर दिया है, जो यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। ऐसे कई यात्री हैं जिन्हें कई सीमाओं के कारण अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाना मुश्किल लगता है। रेलवे ने ट्रेन यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया है। संशोधित नई एआरपी निम्नानुसार प्रभावी होगी: 1. दिनांक 1.11.2024…
बैंक में रात 1 बजे से शुरू हो जाता है लाइन में लगने का सिलसिला संताल एक्सप्रेस उधवा।प्रखंड क्षेत्र के उधवा स्थित एसबीआई शाखा फिर से विवादों के सुर्खियों में है।पिछले दो महीने से केवाईसी एवं अन्य कार्यों के लिए ग्राहकों को लाइन में लगना पड़ रहा है। ललाइन में सबसे पहले नंबर में लगने के लिए रात 1 बजे से ही ग्राहकों का आगमन शुरू हो जाता है। 9-10 घंटे इंतजार के बाद बैंक कर्मी सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच बैंक आते हैं। कर्मी के आने बाद गेट का ताला खोला जाता है तबतक सैकड़ों की संख्या…
संताल एक्सप्रेस उधवा।राधानगर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर पंचायत के नाबालिक के पिता ने राधानगर थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री को बीते 08 अक्टूबर की दोपहर घर के पास के घाट में स्नान करने गई थी जहां पूर्व से एक नाव पर पांच लोग बैठे थे।उनलोगों ने उनकी नाबालिक पुत्री को अपहरण कर नाव के माध्यम से पश्चिम बंगाल के कालियाचक थाना क्षेत्र के पुराना कठलबाड़ी लेकर चला गया।आगे बताया कि अपहरणकर्ता ने उन्हें फोन पर बताया कि उन्होंने…
साहिबगंज। जिले के सदर अस्पताल की विधि व्यवस्था दुरुस्त नजर आ रही है.जहां आए दिन सदर अस्पताल सुर्खियों में बनी रहती थी.डीएस डॉ. मोहन मुर्मू व प्रशासनिक डीएस डॉ. मुकेश कुमार ने संयुक रूप से गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूता वार्ड का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियो की उपस्थिति देखा गया है। निरिक्षण के दौरान सभी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों समय पर मौजूद पाए गए। डीएस ने कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था जल्द ही पटरी पर लौटेगा। इसके लिए सभी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी की सहयोग से प्रयास किया जा रहा है।…
साहिबगंज बीडीओ पवन कुमार ने गुरुवार को तालझारी प्रखण्ड कार्यालय में योगदान दिया। इस क्रम में बीडीओ ने कार्यालय कर्मियों से मुलाकात कर परिचय लिया। नए पदस्थापित बीडीओ ने बताया कि सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों का समय पर निष्पादन करना, जन समस्याओं को शीघ्र पूरा करना मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य काफी तत्परता से किया जाएगा। कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और अराजकता कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया 13 अक्टूबर को ही बीडीओ के रुप में योगदान किया था ।…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर(पाकुड) बरमसिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में की गई एमडीएम की चावल की हेराफेरी मामले को लेकर गुरुवार को बीईईओ रफीक आलम ने विद्यालय में जाकर जांच किया। बताते चले कि एमडीएम की करीब 20 किलो चावल प्रधानाध्यापक योगेश्वर साहा द्वारा झोला में भरकर ले जाते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनूप साहा के द्वारा बीते सात आक्टोबर को पकड़ा गया था। इसको लेकर आठ अक्टोबर को एसएमसी अध्यक्ष सहित ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताते हुए बीईईओ से कार्रवाई की मांग किया था।इसको लेकर नो अक्टोबर को संताल एक्सप्रेस में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया…
गोड्डा : आगामी दीपावली और छठ पूजा की साफ सफाई को लेकर नगर परिषद ने कमर कस ली है। गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार की अध्यक्षता में सभी निवर्तमान वार्ड पार्षद व शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर दीपावली और छठ पर्व पर तैयारी का जायजा लिया गया। इस दौरान नगर परिषद के सिटी मैनेजर रोहित गुप्ता आदि तमाम नपकर्मी मौजूद थे। वार्ड पार्षदों ने साफ सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। ढंग से सफाई नहीं हो पा रही है, इसकी भी शिकायत की गई। जिसका कार्यपालक…
महागामा : प्रखंड में गुरुवार को तेली समाज के वरिष्ठ नेता सह समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार साह के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जिसमें जानकारी देते हुए अरुण कुमार साह ने बताया कि महागामा विधानसभा में हमारे समाज की संख्या आज के दिनों में मुस्लिम के बाद अधिक संख्या रहने के बावजूद भी भाजपा को 99 प्रतिशत वोट हमारे समाज के लोग करते हैं। साथ ही जैसे ही हम उनको वोट करते हैं वैसे ही आज हम लोगों को राजनीतिक पार्टी से दरकिनार करके रखा गया है। कहा कि पूर्व विधायक अशोक भगत को भी वोट देकर जिताए…
गोड्डा : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य ने मुख्यमंत्री आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर उन्हें पोडैयाहट विधानसभा के बारे में अवगत कराया एवं पोडैयाहाट विधानसभा स्तरीय गोड्डा प्रखंड सरैयाहाट प्रखंड एवं पोडैयाहट प्रखंड के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के समक्ष बैठक में लिए गए निर्णय की एक प्रति कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री को सुपुर्द किया। जिसमें यह साफ-साफ पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आग्रह है कि पोडैयाहाट विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी को ही चुनाव में प्रत्याशी बनाया बनाया जाए। क्योंकि गोड्डा जिला…


