संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर(पाकुड) बरमसिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में की गई एमडीएम की चावल की हेराफेरी मामले को लेकर गुरुवार को बीईईओ रफीक आलम ने विद्यालय में जाकर जांच किया। बताते चले कि एमडीएम की करीब 20 किलो चावल प्रधानाध्यापक योगेश्वर साहा द्वारा झोला में भरकर ले जाते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनूप साहा के द्वारा बीते सात आक्टोबर को पकड़ा गया था। इसको लेकर आठ अक्टोबर को एसएमसी अध्यक्ष सहित ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताते हुए बीईईओ से कार्रवाई की मांग किया था।इसको लेकर नो अक्टोबर को संताल एक्सप्रेस में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। बीईईओ ने इसको लेकर तत्काल सम्बन्धित प्रधान शिक्षक को शोकॉज करते हुए निर्देश दिया था कि बच्चो का हक मारना व सरकारी संपत्ति का गबन से विभाग की छवि धूमिल हो रही है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर सम्बन्धित शिक्षक के वार्षिक मानदेय वृद्धि में कटौती व प्रभार से मुक्त कराने की अनुशंसा वरीय पदाधिकारियो को किया जाएगा। जांच के दौरान बीईईओ ने एसएमसी के कुछ सदस्यों से भी जानकारी लिया व प्रधानाध्यापक से भी पूछताछ किया। इस सम्बंध में बीईईओ ने बताया कि अभी पूर्ण रूप से जांच नही की गई है। आगे जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


