गोड्डा : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य ने मुख्यमंत्री आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर उन्हें पोडैयाहट विधानसभा के बारे में अवगत कराया एवं पोडैयाहाट विधानसभा स्तरीय गोड्डा प्रखंड सरैयाहाट प्रखंड एवं पोडैयाहट प्रखंड के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के समक्ष बैठक में लिए गए निर्णय की एक प्रति कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री को सुपुर्द किया। जिसमें यह साफ-साफ पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आग्रह है कि पोडैयाहाट विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी को ही चुनाव में प्रत्याशी बनाया बनाया जाए। क्योंकि गोड्डा जिला में तीन विधानसभा सीट है जिन पर एक कांग्रेस एक आरजेडी का तीसरा झामुमो का अधिकार बनता है
और यहां पर जो अभी विधायक हैं वह जेबीएम से चुनाव जीत करके आए हैं। और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करते रहते हैं। साथ में मुन्ना खुर्शीद केंद्रीय समिति सदस्य, राजेश चौधरी दुमका जिला कमेटी सदस्य मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


