Author: Santal Express

-काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और विद्वत परिषद ने लिया फैसला नई दिल्ली । इस साल देशभर में 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी। काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट, काशी विद्वत परिषद और पंचांगकारों ने दीपावली की तिथि को लेकर संशय को दूर कर दिया है। 31 अक्टूबर को अपराह्न 3:52 बजे अमावस्या की शुरुआत होगी, जो एक नवंबर शाम 5:13 बजे तक रहेगी। इस दिन प्रदोष काल के दौरान रात में अमावस्या का योग बन रहा है, जो दीपोत्सव के लिए शुभ मुहूर्त है। दीपावली हमेशा प्रदोष काल में ही मनाई जाती है और 31 अक्टूबर को 2.24 घंटे का प्रदोष…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पतालों की सुरक्षा का जायजा लिया है। बनर्जी ने गुरुवार रात अपने कालीघाट स्थित आवास पर मुख्य सचिव मनोज पंत और स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम के साथ एक आपात बैठक की। यह बैठक जूनियर डॉक्टरों के 10 मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुलाई गई थी। बैठक करीब 45 मिनट तक चली, जिसमें मुख्यमंत्री ने अस्पतालों की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे में हो रही प्रगति का विवरण लिया। उल्लेखनीय है कि जूनियर डॉक्टरों का ‘आमरण अनशन’ शुक्रवार को 14वें दिन में प्रवेश कर…

Read More

-अब गाजा में युद्ध खत्म करने का एक मौकाः कमला हैरिस -सिनवार की मौत से बदला पूरा, जारी रहेगी लड़ाईः नेतन्याहू वाशिंगटन । इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने अपने सैन्य अभियान के तहत गाजा में गुरुवार को अपने सबसे बड़े दुश्मन हमास प्रमुख याह्या सिनवार को मार गिराया। सिनवार ने पिछले साल इजराइल पर हमास के आतंकी हमले की अगुवाई की थी और वह इजराइल के हिट लिस्ट में था। सिनवार की मौत के बाद इजराइल ने अपना बदला पूरा कर लेने की बात कही लेकिन बंधकों की रिहाई तक उसकी लड़ाई जारी रहेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने याह्या सिनवार…

Read More

पूर्वी चंपारण । एसपी स्वर्ण प्रभात ने सिवान व छपरा में हुए जहरीली शराब कांड के बाद जिले के सभी थानाध्यक्ष को शराब कारोबारियो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया है। जिसके बाद रघुनाथपुर थाना पुलिस ने मोतिहारी शहर से सटे मंजूराहा गांव में छापेमारी कर शराब बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। साथ ही शराब निर्माण करने वाले संचालक मनोज कुमार राय सहित एक अन्य कारोबारी विनय राम को पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने शराब कारोबारी मनोज राय के घर में बनाए तहखाना से देशी शराब बनाने का उपकरण, करीब 100 लीटर कच्चा स्प्रिट,…

Read More

न्यूयॉर्क । अमेरिका में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश रचने के मामले में संघीय अभियोजकों ने न्यूयॉर्क की अदालत में एक भारतीय रॉ अधिकारी विकास यादव पर हत्या की साजिश रचने और मनी लांड्रिंग के आरोप लगाए हैं। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा कि विकास यादव फरार है। उसके सह-षड्यंत्रकारी निखिल गुप्ता को पिछले साल प्राग में गिरफ्तार किया गया था और प्रत्यर्पण के बाद वह अमेरिकी जेल में बंद है। विकास यादव पहले रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) से जुड़े हुए थे। अमेरिका ने उन पर खालिस्तानी अलगाववादी पन्नू की हत्या की कोशिश का…

Read More

मुंबई । फिल्म अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को लेकर उनके फैन चिंतित हैं। पुलिस ने भी पहरा बढ़ा दिया है। सलमान से मिलने वालों और सेल्फी लेने वालों की गहन जांच पड़ताल भी शुरु हो गई है। इसी बीच मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सऐप पर धमकी भरे मैसेज मिला है,जिसमें सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है। नहीं देने पर बाबा सिद्दीकी से भी खराब मौत की बात कही गई है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है।मुंबई पुलिस ने कहा कि मैसेज भेजने वाले ने दावा किया है कि इसे हल्के में न लें,…

Read More

उदयपुर । उदयपुर में शुक्रवार सुबह वन विभाग और पुलिस टीम ने एक लेपर्ड को गोली मार दी। इसी लेपर्ड ने बीते एक महीने में 10 लोगों का शिकार किया था। लेपर्ड को शहर के नजदीक मदार इलाके में गोली मारी गई है। इसी इलाके से करीब एक किलोमीटर दूर दो दिन पहले दो महिलाओं पर लेपर्ड ने अटैक किया था। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। वन विभाग के डीएफओ अजय चित्तौड़ा ने बताया कि यह वो ही आदमखोर लेपर्ड है, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही…

Read More

इंफाल । इंफाल पश्चिम जिले में दो समूहों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि गुरुवार को मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के कोत्रुक गांव में दोनों समूहों के बीच गोलीबारी हुई। जहां एक ओर नई दिल्ली में मैतेई और कुकी विधायकों के बीच चल रहे संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए बैठक हुई, वहीं इधर दोनों के बीच गोलीबारी हो रही है। पुलिस ने बताया कि हथियारबंद हमलावरों ने कांगपोकपी जिले की पहाड़ियों से निचले इलाके में स्थित कोत्रुक गांव पर हमला…

Read More

इंफाल । मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अत्याधुनिक हथियार और विस्फोटक बरामद किये गये। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कंगलेई यावोल कानबा लूप (केवाईकेएल) संगठन से जुड़े तीनों लोगों को लीरेनकाबी बाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान जितेन साना उर्फ आरके (40), ताखेलचांगबाम इबोहानबी (49) और अहीबाम जिमसन (28) के रूप में हुई है। इनके पास से एक एके राइफल, एक मैगजीन और पांच राउंड, एक इंसास राइफल, तीन मैगजीन और 15 राउंड, एक कार्बाइन, दो मैगजीन और 140 राउंड और…

Read More

दुमका। भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण गुरुवार को हुई। अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भृगुनाथ यादव ने की। बैठक में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी, प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, और दुमका भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत की उपस्थिति रही। बैठक में किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी ने केंद्र सरकार की किसान कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डाला और किसानों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री…

Read More