दुमका। भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण गुरुवार को हुई। अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भृगुनाथ यादव ने की। बैठक में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी, प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, और दुमका भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत की उपस्थिति रही।
बैठक में किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी ने केंद्र सरकार की किसान कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डाला और किसानों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का कृषि क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है और किसानों के सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।
प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल ने राज्य स्तर पर चल रही योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी और किसानों को आश्वस्त किया कि भाजपा किसान मोर्चा उनके हर संघर्ष में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने किसानों को जागरूक करने और संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
दुमका भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करती रही है, और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने जिले के किसानों से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल, जिला महामंत्री मनोज पांडे,पवन केसरी,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू,मार्शल ऋषिराज टुडू,पिंटू साह,बबलू मंडल,नवल किस्कू,अमिता रक्षित,प्रवीण सिंह,सुजीत यदुवंशी,चंदन यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


