रांची । झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर आतिशबाजी के लिए समय निर्धारित कर दी है। इन तीनों पर्व पर दो घंटे तक आतिशबाजी की जा सकेगी जबकि क्रिसमस और न्यू ईयर पर मात्र 35 मिनट तक आतिशबाजी करने का समय तय किया गया है। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार को बताया कि दीपावली की रात को आठ बजे से दस बजे तक ही पटाखे चलाने की इजाजत होगी। छठ के दिन सुबह छह से आठ, गुरु पर्व पर रात आठ से दस और क्रिसमस और नये साल पर 31 दिसंबर की…
Author: Santal Express
रांची । विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण का 20 नवंबर को होगा। वहीं, 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे। झारखंड में पहले चरण के तहत 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गयी। इसके साथ प्रत्याशियों के नॉमिनेशन (नामांकन) की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस बार नामांकन पत्र ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में भरे जा सकेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालयों में प्रत्याशी सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नॉमिनेशन करा सकते हैं।…
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल-वामदल के इंडिया गठबंधन को मात देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ गठबंधन कर लिया है। एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारा भी हो गया है। झारखंड विधानसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री व भाजपा झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा, शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र…
रांची । आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस ) राज्य में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार एटीएस को अमन साव, सुजीत सिन्हा, डब्लू सिंह और प्रिंस खान जैसे कई कुख्यात अपराधियों की करोड़ों की संपत्ति की जानकारी मिली है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। एटीएस अब कुख्यात अपराधियों को आर्थिक रूप से कमजोर करने में जुटी है। एटीएस राज्य में सक्रिय सभी संगठित आपराधिक गिरोहों की कमाई पर नजर रख रही है। यह भी पता चला है कि कुख्यात अपराधियों की रांची…
रांची । पूर्व मंत्री और आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, भाजपा विधायक केदार हाजरा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा( झामुमो)का दामन थामा। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सभी पार्टी में शामिल हुए। मौके पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू, सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडे सहित अन्य मौजूद थे। उमाकांत रजक बोकारो जिले के चंदनक्यारी और केदार हाजरा गिरिडीह जिले के जमुआ विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी होंगे।
रांची । उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने कहा कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होगा। इनमें तमाड़, रांची, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन सीटों के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गयी है। अब 25 अक्टूबर तक इन सीटों के लिए नामांकन दाखिल होगा। 28 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी। उपायुक्त शुक्रवार को समाहरणालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर तक नाम वापसी का मौका रहेगा। 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। इन निर्धारित तिथियों…
मैरिटल रेप मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई नई दिल्ली । मैरिटल रेप को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि अगर पति को शादी के बाद मिलने वाली सेक्स की छूट को खत्म किया जाता है तो एक नए अपराध का जन्म हो जाएगा?सीजेआई चंद्रचूड़ ने पूछा, आपका कहना है कि मैरिटल रेप से जुड़े अपवाद को खत्म करने पर नए अपराध का जन्म नहीं होगा। अपवाद के चलते अगर कोई महिला 18 साल से ज्यादा उम्र की है तो शादी के बाद पति…
देश भर में अवसाद के बढ़ते मामलों को देखते हुए मोटिवेशनल स्पीकर के क्षेत्र में भी आप कैरियर बना सकते हैं। आजकल 22 से 25 साल के उम्र के लोग भी अवसाद के शिकार हो जाते है। जिस तरह अवसाद तेजी से बढ़ रहा है, उसी के साथ मोटिवेशनल स्पीकर की मांग भी बाजार में बढ़ती जा रही है। अगर आप अपनी बातों से लोगों को प्रेरित कर सकते हैं तो आप आपमें मोटिवेशनल स्पीकर बनने की क्षमता है। मोटिवेशनल स्पीकर्स कुछ भी शुरू करने से पहले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। इसके बाद ही वे उन्हें प्रेरित…
मुंबई । अभिनेत्री मौनी रॉय ने लंदन फैशन वीक 2025 में जबरदस्त प्रभाव डाला है। मौनी ने इस इवेंट में 1 मिलियन डॉलर की मीडिया इम्पैक्ट वैल्यू (एमआईवी) दर्ज की। इस आयोजन में वह एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी थीं, जिन्होंने न केवल भारत का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपने फैशन सेंस से भी सबका ध्यान आकर्षित किया। एक पोस्ट के अनुसार, मौनी रॉय ने इस कार्यक्रम के दौरान मीडिया इम्पैक्ट वैल्यू में डॉलर 1 मिलियन का आंकड़ा छूने में सफलता प्राप्त की। एमआईवी ब्रांडों को उनके पोस्ट, इंटरैक्शन और लेखों के लिए वित्तीय मूल्य का निर्धारण करने में मदद…
मुंबई । बालीवुड अभिनेत्री भूमिका चावला ने हाल ही में अपने करियर से जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। भूमिका ने बताया कि उन्हें इम्तियाज अली की हिट फिल्म जब वी मेट और राजकुमार हिरानी की मुन्ना भाई एमबीबीएस से रिप्लेस किया गया था। भूमिका ने दौरान कहा कि उन्हें जब वी मेट में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में करीना कपूर को उनकी जगह कास्ट कर लिया गया। भूमिका ने बताया कि पहले इस फिल्म का नाम ट्रेन रखा गया था और उनके साथ बॉबी देओल को कास्ट किया गया था। बाद में, कई…


