संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और 5 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया है, यह कार्रवाई 17 अक्टूबर 2024 को आरपीएफ की टीम ने की, जिसमें एएसआई जितेंद्र कुमार सह, एएसआई प्रकाश मंडल और एचसी सुरज लामा शामिल थे।आरपीएफ की टीम ने पाकुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 2 पर एक व्यक्ति को 5 नाबालिग बच्चों के साथ चलती ट्रेन में चढ़ते हुए देखा, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम असरफुल शेख बताया और कहा…
Author: Santal Express
केंद्रीय महासचिव अजय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, आजसू पार्टी की जीत के लिए बनी रणनीति। संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। आजसू पार्टी ने पाकुड़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय महासचिव सह पाकुड़ प्रभारी अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में आजसू पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान रणनीति तैयार पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान नगर समिति एवं युवा आजसू, नगर का गठन…
पाकुड़।पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिषण मराण्डी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विभिषण महुआडांगा निवासी है और बिना अनुज्ञप्ति और वैध कागजात के अवैध देशी महुआ शराब की खरीद-बिक्री कर रहा था।पुलिस ने बताया कि विभिषण के खिलाफ भादंस की धारा 274/275 और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी भी मौके पर हुई है जिसे स्वस्थ परीक्षण के उपरांत जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हालत में…
,पाकुड़।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में विधानसभा आम चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए जिला के प्रिटिंग प्रेस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रिटिंग प्रेस को कई निर्देश दिए गए हैं। सभी निर्देशों का पालन किया जाए। प्रचार सामग्री पर अपने प्रिटिंग प्रेस का नाम, प्रिट की गई प्रचार सामग्री की संख्या और पूरा पता अवश्य अंकित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी प्रचार सामग्री प्रिट नहीं करें जिससे विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो।…
राजकुमार भगत पाकुड़। चुनाव की तिथि भले ही घोषणा हो गई है किंतु झारखंड में सीट के बंटवारे और प्रत्याशियों की सूची जारी करने में पार्टियों के पसीने निकल रहे हैं ? रात दिन बैठकों का दौर जारी है। नफा नुकसान की जवाब देही पार्टी के आला कमान पर है सो फूक- फूक कदम रखा जा रहा है। *नहीं हो सके हैं प्रत्याशियों के चेहरे साफ* अब तक गठबंधन और प्रत्याशियों की तस्वीर साफ नहीं हो सका है। भाजपा गठबंधन (एनडीए ) हो या फिर (आईएएनडीआईए) झामुमो गठबंधन सीटों की शेयरिंग एवं अपने प्रत्याशियों की नाम की घोषणा विधिवत नहीं…
पाकुड़। जिला पाकुड़ के चांदपुर में बने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का गुरुवार देर रात को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने औचक निरीक्षण किया। चेकपोस्ट पर उपस्थित पदाधिकारी को आवाजाही करने वालों की सख्ती से जांच का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग की अधिसूचना के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। चेकपोस्ट से गुजरने वाले सभी तरह के छोटे-बड़े वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार का कोई अप्रिय घटना न हो।
रांची । गंगा में राष्ट्रीय जलमार्ग-एक (हल्दिया से प्रयागराज) के रास्ते कई देशों के 30 पर्यटक दिसंबर-जनवरी में दुनिया के सबसे लंबे सफर पर निकलेंगे। ये पर्यटक सितारा सुविधाओं से लैस ‘गंगा विलास’ क्रूज पर सवार होकर कोलकाता से रवाना होंगे। वहां से साहिबगंज होते हुए बनारस जाएंगे। फिर कोलकाता वापस लौटकर बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक जाएंगे। इस यात्रा के लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने रूट फाइनल कर दिया है। करीब 3200 किलोमीटर की यात्रा के दौरान क्रूज 27 रिवर सिस्टम से गुजरेगा, इसमें तीन डेक और 18 सुईट उपलब्ध हैं। 51 दिनों की यात्रा के…
बरहरवा कॉलेज में लेक्चरर पद पर कार्यरत अनिल कुमार एवं अन्य की अवमानना याचिका पर हुई सुनवाई रांची । झारखंड हाई कोर्ट में साहिबगंज जिला के बरहरवा कॉलेज में लेक्चरर पद पर कार्यरत अनिल कुमार एवं अन्य की अवमानना याचिका पर शुक्रवार काे सुनवाई हुई, जिसमें हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि यदि छह दिसंबर तक हाई कोर्ट की एकल पीठ के आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो उच्च शिक्षा सचिव एवं निदेशक के वेतन निकासी पर छह दिसंबर के बाद से रोक लग जाएगी। हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की कोर्ट में…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य में दो चरणों (13 और 20 नवंबर) को चुनाव होने हैं। रांची जिले में पहले चरण में पांच विधानसभा क्षेत्रों (तमाड़, रांची, हटिया, कांके व मांडर) में विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी। रांची डीसी वरुण रंजन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 18 अक्टूबर यानी से राज्य में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। पहले चरण के लिए शुक्रवार से झारखंड में 43 सीटों पर नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी जबकि 25 अक्टूबर को पहले चरण के नॉमिनेशन की अंतिम तारीख होगी। 28 अक्टूबर को नॉमिनेशन…
रांची । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची ने ऑपरेशन डिग्निटी के तहत एक युवती को बचाया है। एएसआई सुरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रांची के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार को एक सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती घर से भागकर रांची स्टेशन पहुंची है। आयुक्त ने महिला की खोजबीन के लिए आरपीएफ पोस्ट रांची को निर्देशित किया। इसके बाद स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के क्रम में लापता युवती प्रियांशु कुमारी (19) को प्लेटफ़ॉर्म नंबर एक से सकुशल बरामद किया। पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि वह अपनी मां के डांटने के…


