पाकुड़। जिला पाकुड़ के चांदपुर में बने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का गुरुवार देर रात को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने औचक निरीक्षण किया। चेकपोस्ट पर उपस्थित पदाधिकारी को आवाजाही करने वालों की सख्ती से जांच का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग की अधिसूचना के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। चेकपोस्ट से गुजरने वाले सभी तरह के छोटे-बड़े वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार का कोई अप्रिय घटना न हो।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


