पाकुड़।पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिषण मराण्डी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विभिषण महुआडांगा निवासी है और बिना अनुज्ञप्ति और वैध कागजात के अवैध देशी महुआ शराब की खरीद-बिक्री कर रहा था।पुलिस ने बताया कि विभिषण के खिलाफ भादंस की धारा 274/275 और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी भी मौके पर हुई है जिसे स्वस्थ परीक्षण के उपरांत जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हालत में थाना क्षेत्र में अवैध धंधा नहीं चलने देंगे।पुलिस ने विभिषण के पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है और आगे की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी अवैध गतिविधियों की सूचना आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


