साहिबगंज बीडीओ पवन कुमार ने गुरुवार को तालझारी प्रखण्ड कार्यालय में योगदान दिया। इस क्रम में बीडीओ ने कार्यालय कर्मियों से मुलाकात कर परिचय लिया। नए पदस्थापित बीडीओ ने बताया कि सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों का समय पर निष्पादन करना, जन समस्याओं को शीघ्र पूरा करना मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य काफी तत्परता से किया जाएगा। कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और अराजकता कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया 13 अक्टूबर को ही बीडीओ के रुप में योगदान किया था । अभी सामने विधानसभा चुनाव है शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराना है । वहीं क्षेत्र के कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने नए बीडीओ से मिलकर शुभकामनाएं दिया और तालझारी के स्वच्छता सम्बन्धित समस्याओं सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


