बैंक में रात 1 बजे से शुरू हो जाता है लाइन में लगने का सिलसिला
संताल एक्सप्रेस
उधवा।प्रखंड क्षेत्र के उधवा स्थित एसबीआई शाखा फिर से विवादों के सुर्खियों में है।पिछले दो महीने से केवाईसी एवं अन्य कार्यों के लिए ग्राहकों को लाइन में लगना पड़ रहा है। ललाइन में सबसे पहले नंबर में लगने के लिए रात 1 बजे से ही ग्राहकों का आगमन शुरू हो जाता है। 9-10 घंटे इंतजार के बाद बैंक कर्मी सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच बैंक आते हैं। कर्मी के आने बाद गेट का ताला खोला जाता है तबतक सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ बैंक के बाहर लंबी लाइन में खड़े रहते हैं। वहीं गुरुवार को तो हद ही पार हो गया जब ग्राहकों ने आपस में हाथापाई पर उतर आया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह से बैंक के बाहर लंबी लाइन लगे थे और ताला खोलते ही सभी अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। इसी बीच ग्राहकों ने आपस में तकरार व धक्का मुक्की शुरू हो गई।बैंक के बाहर धक्का मुक्की व तकरार होते रहा और मैनेजर साहब अपने कार्यालय के अंदर कुर्सी में बैठकर बाहर का मजारा देखता रहा रहा। मानों उनका कोई दायित्व ही नहीं है।इससे लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने बताया कि पिछले दो महीने से यही हाल है। लेकिन मैनेजर समेत बैंक कर्मी अनसुना कर देता है और अपनी मनमानी से काम कर रहा है। प्रतिदिन लंबी लाइन लगती है परंतु हल्का-फुल्का काम कर सभी को वापस भेज देता है। और किसी को कुछ बताता भी नहीं है। बैंक कर्मचारी की इस हरकत से लोग परेशान हो गया है। इधर बैंक प्रबंधक की बात की जाए तो वह ग्राहकों के भीड़ कम करने अथवा नियंत्रण या कोई समाधान करने की दिशा में कोई पहल नहीं किया जा रहा है।वहीं लोगों ने बैंक मैनेजर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है।बता दें कि इसके पूर्व भी बैंक कर्मियों व गार्ड के द्वारा ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। जिसके बाद वरीय अधिकारियों के आदेश पर गार्ड को तत्काल उधवा से स्थानांतरण कर दिया गया है।इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक उधवा शाखा के मैनेजर सतीश कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया परन्तु नहीं हो पाया, जिसके कारण उनका पक्ष प्रस्तुत नहीं किया जा सका।


