संताल एक्सप्रेस
उधवा।राधानगर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर पंचायत के नाबालिक के पिता ने राधानगर थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री को बीते 08 अक्टूबर की दोपहर घर के पास के घाट में स्नान करने गई थी जहां पूर्व से एक नाव पर पांच लोग बैठे थे।उनलोगों ने उनकी नाबालिक पुत्री को अपहरण कर नाव के माध्यम से पश्चिम बंगाल के कालियाचक थाना क्षेत्र के पुराना कठलबाड़ी लेकर चला गया।आगे बताया कि अपहरणकर्ता ने उन्हें फोन पर बताया कि उन्होंने उनके पुत्री को अपहरण कर रखा है।पुत्री की जानकारी मिलने पर अपने चार आदमी के साथ बेटी को लाने पहुँचा तो पता चला कि अब्दुल शेख पिता आमीर शेख,सायेद शेख, सेराजुल शेख तथा दो अन्य अज्ञात उनके पुत्री को लेकर गए है।बताया कि स्थानीय लोंगों के सहयोग से मेरी पुत्री को उन अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचाकर लाया तो नाबालिक ने अपने उपर बीते अत्याचार के बारे में बताई कि उनके साथ अब्दुल शेख ने दुष्कर्म किया है साथ ही किसी को कहने पर जान से मारने की धमकी दिया है।पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राधानगर पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल वहाब उर्फ अब्दुल शेख को बुधवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।आरोपी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 181/24, धारा 96/64/351(2)/3(5) एवं 4/6 पोक्सो एक्ट दर्ज किया है.छापेमारी दल में राधानगर थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय, एसआई हसनैन अंसारी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।


