कुंडहित (जामताड़ा)। लक्खी पूजा के अवसर कुंडहित प्रखंड के चन्दडीह बेताब संघ क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बीस सूत्री अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू फीता काट कर किया। मौके पर जयश्वर मुर्मू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा क्षेत्र में अच्छा खेल मैदान नहीं होने के बावजूद स्थानीय खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आज इस क्षेत्र के खिलाड़ी जिला ही नहीं राज्य में स्थान बनने पर काम कर रहा है। वर्तमान समय में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेल प्रदर्शन के लिए बहुत सारी योजना धरातल पर उतारा है। इसका लाभ स्थानीय खिलाड़ी उठा रहे हैं।
टूर्नामेंट में कुल षोल टीम ने भाग लिया। उद्घाटन टीम में सपसपिया बनाम मदुरपुर टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय पर मधुरपुर टीम ने सपसपिया टीम को एक गोल से पराजय किया। वही खेल में सेमिफाइनल में किस्कु स्टार बनाम रबी स्टार के बीच खेल में रबी स्टार विजय रहा,वही पोटल स्टार बनाम यंग ब्रदर्स खेल में यंग ब्रदर्स विजय रहा, महेशपुर बनाम बेनीगंज के बीच बेनिगंज तथा थालपोता बनाम डेनंजर टाईगर के बीच खेला गया डेनंजर टाइगर विजय रहा।
शुक्रवार को चार सेमिफाइनल के फाइनल खेल जाएगा। टुरनामेंट में विजयी,उप विजयी तथा सेमिफाइनल खेलाडियो को कमिटी की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। मौके पर चन्द्रडीह बेताब संघ क्लब के सदस्यों उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


