संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर पंचायत के जुगीगढ़िया गांव में एक विवाहित महिला की जल कर मौत हो जाने की मामला प्रकाश में आया है । आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को आग लगा दी गई है और चेहरे को जलने का प्रयास किया गया है। घटना की जानकारी होते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के परिजनों से आवश्यक वार्तालाप की। थाना प्रभारी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सूचना दी है। मालूम हो…
Author: Santal Express
हिरणपुर (पाकुड़ ) । शरद पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को रानीपुर परगना नदी में दर्जनों सफ़ाहोड़ धर्मालंबियों ने डुबकी लगाया।इस दौरान काफी संख्या में आसपास के गुरूबाबा एवं गुरुगोगो नदी में डुबकी लगाकर भगवान शिव की उपासना की जहां जनजाति सुरक्षा मंच पाकुड़ द्वारा गुरूबाबा एवं गुरुगोगो को सम्मान किया गया। मौके पर जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक शिवठाकुर किस्कू, सह संयोजक योगेन्द्रनाथ टुडू, जिला श्रद्धा प्रमुख सनातन सोरेन, गिरी वनवासी कल्याण आश्रम के जिला संगठन मंत्री बुधन हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।
संवाद सहयोगी,कुंडहित (जामताड़ा) । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नाला विधायक रबींद्रनाथ महतो के कार्यों से प्रभावित होकर प्रखंड क्षेत्र के चंद्रडीह गांव के करीब पांच दर्जन लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। मौके पर विधायक रबींद्रनाथ महतो ने माला एवं पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर रबीन्द्रनाथ महतो ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि हम एक परिवार की तरह इस पार्टी में है। इस पार्टी में एक-एक कार्यकर्ता एक-एक सिपाही की तरह है। इस पार्टी में जो भी कार्यकर्ता है उनके बात -विचार तथा कार्यशैली को देखते हुए क्षेत्र के…
जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए जामताड़ा साइबर पुलिस ने दो शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया जबकि एक फरार है। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान के नेतृत्व में पु०नि० जयन्त तिर्की एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम खरकोकुण्डी एवं दक्षिणीडीह में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधकर्मी सुनील रजक, उम्र 28 वर्ष, शहाबुद्दीन अंसारी, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। बताया कि विवेक कुमार सिंह नामक एक साइबर अपराधी जो इन्हीं का साथी है वह फरार है। 13…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। सदर प्रखंड के मनिरामपुर पंचायत में अबुआ आवास योजना के तहत अयोग्य लाभुकों को आवास प्रदान करने और योग्य लाभुकों को दरकिनार करने के आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में एक आवेदन पत्र 15 अक्टूबर 2024 को उपायुक्त महोदय, पाकुड़ को भेजा गया है। आवेदन पत्र में आरोप लगाया गया है कि पंचायत के मुखिया मजिबुर रहमान, पंचायत सचिव सुभाष कुमार साहा और रोजगार सेवक ने मिलीभगत कर अयोग्य लाभुकों को अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाया है। इन अयोग्य लाभुकों में वे लोग शामिल हैं जिन्होंने पहले से ही अन्य आवासीय योजनाओं का लाभ…
नाला (जामताड़ा)–चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में बुधवार को नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय कक्ष में अंचलाधिकारी मोहम्मद कयूम अंसारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी। आकांक्षा कुमारी ने संयुक्त रूप से सभी राजनीतिक दलों के सचिव एवं अध्यक्ष के साथ बैठक की। इस दौरान आदर्श आचार संहिता से संबंधित बिन्दुवार चर्चा की गई।इस दौरान अंचलाधिकारी ने बताया कि चुनावी घोषणा के उपरांत पहले 24 घंटे के भीतर जितने भी राजनीतिक दलों से संबंधित बैनर,पोस्टर,दीवाल लेखन और झंडे हैं सभी को हटाया जाए साथ ही अगर किसी के घर में अगर झंडा या बैनर लगा हुआ है तो उसको तुरंत हटाया…
हिरणपुर (पाकुड)। बुधवार शाम को सुंदरपुर स्थित लोटस टेम्पल में देवी लक्खी की पूजा अर्चना हर्षोल्लास के साथ कि गई। देवी लक्खी की पूजा अर्चना इस मंदिर में बीते 72 वर्षो से की जा रही है। बीते 24 वर्ष पूर्व पूजा समिति द्वारा इस मंदिर की भव्य रूप से लोटस टेम्पस की आकार देकर निर्माण की गई थी। इसमें जयपुर राजस्थान से शिला की प्रतिमा लाकर प्रतिष्ठित किया गया गया था। पूजा को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां पुजारी उज्ज्वल चक्रवर्ती सहित अन्य चार पुजारियों द्वारा विधिविधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई…
हिरणपुर (पाकुड)। बीते मंगलवार अपरान्ह चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गई। बुधवार को बीडीओ टुडु दिलीप ने प्रखंड के सभी चौक चौराहे , बाजार आदि जगहों में लगे राजनैतिक दलों के झंडे , बैनर , पोस्टर आदि को हटाया। बीडीओ सुबह से ही हिरणपुर बाजार क्षेत्र अंतर्गत जबरदहा , सुंदरपुर , कमलघाटी , हाथकाठी आदि जगहों में सड़क किनारे लगे सभी राजनैतिक दलों के सामग्रियों को हटाया। इसके बाद रानीपुर , गोपालपुर , डांगापाड़ा , दराजमाथ , मोहनपुर , तोड़ाई आदि जगहों में जाकर सड़क किनारे लगे राजनैतिक दलों के बैनर , झंडे…
गोड्डा स्टेशन से 14वीं ट्रेन के रूप में हुई दिल्ली रवाना गोड्डा : गोड्डा से दिल्ली तक जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 14049/50 का नियमित परिचालन बुधवार से शुरू हो गया। यह ट्रेन गोड्डा से खुलकर दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन तक जाएगी। वहीं आनंद विहार से सोमवार को चलकर मंगलवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 3:45 मिनट पर गोड्डा रेलवे स्टेशन पहुंची और अगले दिन बुधवार को अपने निर्धारित समय सुबह 10 बजे प्लेटफार्म संख्या एक से यह ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन गोड्डा से खुलकर दिल्ली के लिए भाया ककनी, देवघर, जसीडीह, मधुपुर, गिरीडीह,…
गोड्डा : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन-2024 की घोषणा गत 15 अक्टूबर को कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा की तिथि से ही गोड्डा जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इस अवधि में विभिन्न राजनैतिक दलों तथा प्रत्याशियों के द्वारा चुनाव प्रचार हेतु जन-सभा, जुलूस का आयोजन किया जायेगा। जनसभा एवं जुलूस में राजनैतिक प्रतिद्वंदिता एवं प्रतिस्पर्धा के कारण शस्त्र एवं शक्ति प्रदर्शन कर मतदाताओं को प्रभावित, आतंकित किए जाने तथा विधि-व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इसके अतिरिक्त मतदाताओं को डराने, धमकाने, जातीय साम्प्रदायिक तथा धार्मिक विद्वेष की भावना फैलाने…


