हिरणपुर (पाकुड़ ) । शरद पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को रानीपुर परगना नदी में दर्जनों सफ़ाहोड़ धर्मालंबियों ने डुबकी लगाया।इस दौरान काफी संख्या में आसपास के गुरूबाबा एवं गुरुगोगो नदी में डुबकी लगाकर भगवान शिव की उपासना की जहां जनजाति सुरक्षा मंच पाकुड़ द्वारा गुरूबाबा एवं गुरुगोगो को सम्मान किया गया। मौके पर जनजाति सुरक्षा मंच के जिला संयोजक शिवठाकुर किस्कू, सह संयोजक योगेन्द्रनाथ टुडू, जिला श्रद्धा प्रमुख सनातन सोरेन, गिरी वनवासी कल्याण आश्रम के जिला संगठन मंत्री बुधन हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


