हिरणपुर (पाकुड)। बीते मंगलवार अपरान्ह चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गई। बुधवार को बीडीओ टुडु दिलीप ने प्रखंड के सभी चौक चौराहे , बाजार आदि जगहों में लगे राजनैतिक दलों के झंडे , बैनर , पोस्टर आदि को हटाया। बीडीओ सुबह से ही हिरणपुर बाजार क्षेत्र अंतर्गत जबरदहा , सुंदरपुर , कमलघाटी , हाथकाठी आदि जगहों में सड़क किनारे लगे सभी राजनैतिक दलों के सामग्रियों को हटाया। इसके बाद रानीपुर , गोपालपुर , डांगापाड़ा , दराजमाथ , मोहनपुर , तोड़ाई आदि जगहों में जाकर सड़क किनारे लगे राजनैतिक दलों के बैनर , झंडे को हटाया गया। बीडीओ ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इसलिए सरकारी जमीन पर लगे सभी राजनैतिक दलों के बैनर पोस्टर को हटाया गया। चुनाव के दौरान घरों में अनुमति के साथ लगाने की नियम है। बहरहाल आचार संहिता को लेकर यह कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


