संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज- अवैध लकड़ी के परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने मंडरो रेंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है.जानकारी के अनुसार डिहारी से मिर्जाचौकी स्थित आरा मिल की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर को हाजीपुर मोड़ के आगे रोककर जांच की गई. ट्रैक्टर पर अवैध रूप से काटी गई जलेबी लकड़ी के बोटा लदे हुए थे.वन विभाग की टीम ने लकड़ी सहित स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर को जब्त कर वन प्रमंडल कार्यालय साहिबगंज लाया. जब्त लकड़ी एवं वाहन के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.इस कार्रवाई का नेतृत्व मंडरो मिर्जाचौकी क्षेत्र के उप वन परिसर पदाधिकारी अंकित कुमार झा ने किया. विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी के परिवहन में संलिप्त लोगों को स्पष्ट संदेश गया है कि वन संपदा की अवैध कटाई एवं तस्करी के विरुद्ध विभाग की निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.




