संताल एक्सप्रेस
राजमहल। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान देशी कट्टा व कारतूस के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक साहेबगंज के आदेशानुसार सभी थानों में एन्टी क्राईम चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया गया था। उक्त आदेश के आलोक में थाना क्षेत्र के फुलबड़िया चेकनाका पर एन्टी क्राईम वाहन चेकिंग किया जा रहा था, इसी बीच में टोटो पर सवार दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किये जिसे चेकिंग में सम्मिलित पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया, जिसका तलाशी लेने पर कमर में खोसा हुआ एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा कारतुस तथा एक कीपैड मोबाईल जप्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम धनराज हजारी उम्र करीब 22 वर्ष सा० नयाबाजार, नियर बिरसा मुण्डा टॉउन हॉल एवं मो0 रहमान उम्र- 19 वर्ष सा० नयाबाजार, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इधर पुलिस ने राजमहल थाना काण्ड सं0-166/24 दिनांक- 15.07.2024 धारा- 25 (1-बी) 26/35 आर्म्स एक्ट के दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।छापामारी दल में पु०नि० श्यामलाल हाँसदा, राजमहल थाना प्रभारी पु०अ०नि० गुलाम सरवर थाना प्रभारी, पु०अ०नि० विक्रम कुमार, पु०अ०नि० बिट्टू कुमार साह,पु०अ०नि० सालखु मुर्मू,पु०अ०नि० महादेव उराँव, स०अ०नि० तसलीम रजा स०अ०नि० अरविन्द कुमार दास,आरक्षी विर सिंह महतो, सुनिल कुमार गुप्ता,गुलशन कुमार सहित अन्य थे।


