अगरतला देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा 26 अक्टूबर को शुरू होगी
जसीडीह। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल के नलबाड़ी बैहाटा खंड में डबल लाइन चालू करने को लेकर प्री नॉन इंटरलॉकिंग लेने का निर्णय लिया गया है। जिसके कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है । इस संबंध में पूर्व रेलवे के हवाले बताया गया कि रंगिया मंडल में विकास कार्य को लेकर 15 से 29 अक्टूबर तक पावर ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं ठहराव विभिन्न तिथियां में किया गया है। गाड़ी संख्या 15626 अगरतला देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा 26 अक्टूबर को शुरू होगी । 12552 कामाख्या एसएमवीटी बेंगलुरु एसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस 23 अक्टूबर,15630 सिलघाट टाउन तांबरम नागांव एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को कामाख्या गोलपारा टाउन-न्यू बोंगाईगांव के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा और रंगिया में रुकेगी। 15658 कामाख्या दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 23 से 29 अक्टूबर, 05671 गुवाहाटी आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 23 अक्टूबर को कामाख्या गोलपारा टाउन न्यू बोंगाईगांव के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा और रंगिया, नलबाड़ी, बारपेटा रोड, बिजनी और बोंगाईगांव में रुकेगा। गाड़ी संख्या 15625 देवघर अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस 14, 21, 28 अक्टूबर ,12513 सिकंदराबाद सिलचर एक्सप्रेस 19 और 26 अक्टूबर , ट्रेन नंबर 12551 एसएमवीटी बेंगलुरु कामाख्या एसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस 19 एवं 26 अक्टूबर को न्यू बोंगाईगांव गोलपारा टाउन कामाख्या के रास्ते से डायवर्ट किया जाएगा और रंगिया में ठहराव किया जाएगा। 15960 डिब्रूगढ़ हावड़ा कामरूप एक्सप्रेस 25, 26, 28 अक्टूबर गोलपारा टाउन न्यू बोंगाईगांव के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा और रंगिया, नलबाड़ी, तिहू, पाठशाला, बारपेटा रोड, सोरभोग और बोंगाईगांव में रुकेगी। 15657 दिल्ली कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 13, 14. 15, 19, से 27 अक्टूबर 05672 आनंद विहार टर्मिनल गुवाहाटी स्पेशल 25 अक्टूबर को न्यू बोंगाईगांव गोलपारा टाउन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। कामाख्या और बोंगाईगांव, बिजनी, बारपेटा रोड, नलबाड़ी और रंगिया में रुकेंगी। 15959 हावड़ा डिब्रूगढ़ कामरूप एक्सप्रेस 20 से 24,और 26, 27 अक्टूबर को न्यू बोंगाईगांव गोलपारा टाउन कामाख्या के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा और बोंगाईगांव, सोरभोग, बारपेटा रोड, पाठशाला में रुकेगी। ट्रेन नंबर 12510 गुवाहाटी एसएमवीटी बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 से 29 अक्टूबर ट्रेन नंबर 20501 अगरतला आनंद विहार टर्मिनल तेजस राजधानी एक्सप्रेस 28 अक्टूबर, 15648 गुवाहाटी लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, 13174 सबरूम सियालदह एक्सप्रेस 29 अक्टूबर को कामाख्या गोलपारा टाउन न्यू बोंगाईगांव के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा और रंगिया, बारपेटा रोड पर स्टॉपेज को छोड़ दिया जाएगा। 12515 कोयंबटूर सिलचर एक्सप्रेस 27अक्टूबर 13173 सियालदह सबरूम कंचनजंगा एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को न्यू बोंगाईगांव गोलपारा टाउन कामाख्या के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा और बारपेटा रोड, रंगिया में स्टॉपेज छोड़ दिया जाएगा। 05931 कोलकाता डिब्रूगढ़ स्पेशल 27 अक्टूबर, 05932 डिब्रूगढ़ कोलकाता स्पेशल 26 अक्टूबर, 05952 न्यू तिनसुकिया एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल 24 अक्टूबर को फुर्केटिंग लुमडिंग गुवाहाटी गोलपारा टाउन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा और धेमाजी, उत्तरी लखीमपुर, हरमुती विश्वनाथ चाराली, रंगपारा उत्तर, उदलगुरी, रंगिया मे रूकेगी। ट्रेन नंबर 15961 हावड़ा डिब्रूगढ़ कामरूप एक्सप्रेस 25 और 28 अक्टूबर को गोलपारा टाउन गुवाहाटी लुमडिंग फुर्केटिंग के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। बोंगाईगांव. 15962 डिब्रूगढ़ हावड़ा कामरूप एक्सप्रेस 25 और 28 अक्टूबर को फुर्केटिंग लुमडिंग गुवाहाटी गोलपारा टाउन के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा । 15925 देवघर डिब्रूगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को गोलपारा टाउन गुवाहाटी लुमडिंग फुर्केटिंग के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा और धेमाजी, उत्तरी लखीमपुर, हरमुती, विश्वनाथ चाराली, रंगापारा उत्तर, उदलगुरी, रंगिया, नलबाड़ी, बारपेटा रोड पर रुकेगी। 15930 न्यू तिनसुकिया तांबरम एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को फुर्केटिंग लुमडिंग गुवाहाटी गोलपारा टाउन के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा और धेमाजी, उत्तरी लखीमपुर, हरमुती, विश्वनाथ चाराली, रंगापारा उत्तर, न्यू मिसामारी, रंगिया में रुकेगी। 15929 तांबरम न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 24 अक्टूबर को गोलपारा टाउन गुवाहाटी लुमडिंग फुर्केटिंग के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा कई ट्रेनो का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। गाड़ी संख्या 15658 कामाख्या दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 21 कामाख्या से 2 घंटे के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी। 15961 हावड़ा डिब्रूगढ़ कामरूप एक्सप्रेस 14 अक्टूबर हावड़ा से 2 घंटे 15961 हावड़ा डिब्रूगढ़ कामरूप एक्सप्रेस 21 अक्टूबर को 1 घंटे के लिए विनियमित की जाएगी।


