गोड्डा : नगर स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कोर कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी कार्यकर्ता एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। उक्त बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह प्रदेश विधानसभा प्रभारी राम नरेश तिवारी उपस्थित थे। आयोजित बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें जिले के तीनों विधानसभा में भाजपा की जीत को लेकर रणनीति बनाई गई। वहीं बैठक में जिले भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को चुनावी घोषणा के साथ ही तत्परता के साथ कार्य करने के लिए अपनी स्वीकृति दी। इस मौके पर का संथाल परगना प्रभारी तूफान मार्था एवं विश्वनाथ रमानी जिला अध्यक्ष देवघर एवं प्रदेश मंत्री परिणिता झा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, जिला महामंत्री मुरारी चौबे, राजेश टेकरीवाल, जिला उपाध्यक्ष, अजय शाह एवं संथाल परगना किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी फनीलाल कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष हरिनारायण महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन झा, जिला महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, ठाकुर शिवेंद्र सिंह जी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


