उधवा।राधानगर थाना पुलिस ने देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पियारपुर गांव में छापेमारी कर पुराने मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने बताया कि जीआर 1/15 के नामजद अभियुक्त पियारपुर निवासी मोतीउर रहमान के विरुद्ध मामला दर्ज है। उक्त अभियुक्त लंबे से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। इस दौरान राजमहल व्यवहार न्यायालय से उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर वारंट निर्गत जारी किया गया है। न्यायालय के निर्देश के आलोक में पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न गुप्त ठिकानों पर सघन छापेमारी कर रही थी। वही पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियुक्त अपने घर में छिपे है। सूचना के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोतीउर रहमान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वही अभियुक्त की स्वस्थ जांच के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय के अलावा अन्य पुलिस दल बल मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


