गोड्डा : तेली समाज के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने बुधवार को तेली समाज के विरिष्ठ मंत्री डॉ० सियाराम साहू से मुलाक़ात की। वहीं वार्ता के दौरान हरियाणा में हुए चुनाव पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि वहां पर जिस जाति का जितना बड़ा समूह है उस जाति को वहां के संख्या के आधार पर टिकट देने का काम किया गया तब जाकर वहां पर भारतीय जनता पार्टी कि सरकार बनी। झारखण्ड प्रदेश में उसी आधार पर टिकट दे तब उनको मदद करेंगे, टिकट नहीं तो वोट नहीं। झारखण्ड प्रदेश में तेली समाज का जनसंख्या अधिक है और राजनीतिक में भागेदारी शून्य है, ज़बकि 24 जिला में एक भी जिलाध्यक्ष नहीं है। भाजपा कि एक भी तेली समाज में विधायक नहीं है, प्रदेश कमेटी में भी नहीं है। हमलोग चल कर जनसंख्या का सर्वे कर रहे हैं, जहाँ मेरी जाति की संख्या है वहां तेली समाज को टिकट मिलनी चाहिए। टिकट नहीं देने पर हमलोग भाजपा को वोट नहीं करेंगे। जो समाज का नेतृत्व करने वाला नेता होगा हम लोग उसके साथ मिलकर तेली जाति का पूर्ण रूप से साथ रहेंगे, किसी पार्टी का बंदुवा मजदूर नहीं रहेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


