गोड्डा सहित संथाल में 20 नवंबर को होगा मतदान
गोड्डा : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनाव की घोषणा कर दी। चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया के द्वारा दोपहर कॉन्फ्रेंस कर घोषणा कर दी गई। आयोग ने झारखंड के साथ महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है।
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है। जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा होगा।
दो चरणों में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा को लेकर दो चरणों में चुनाव कराए जाने की घोषणा की है। जहां पहले चरण के लिए 13 नवंबर तथा दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है। जबकि 23 नवंबर को मतगणना कराया जाएगा।
गोड्डा सहित संताल में दूसरे चरण में होंगे चुनाव
इधर गोड्डा सहित संथाल परगना के सभी सीटों पर दूसरे चरण में 38 विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराए जाएंगे। इसके लिए 22 से 29 अक्टूबर तक नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है। जबकि 30 तारीख को स्क्रुटनी किया जाएगा। वही नाम वापसी कि तिथि 1 नवंबर को निर्धारित की गई है। जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। वहीं 23 नवंबर को मतगणना की तिथि निर्धारित है।
विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रशासनिक महकमा रेस हो गई है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन दृढ़संकल्पित है। चुनाव को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है।
वही चुनावी बिगुल बजते ही राजनीतिक दलों की सर गर्मी भी तेज हो गई है। एक ओर जहां दशहरा के बाद तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। वहीं विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक तापमान में उछाल आ गया है। अब चुनाव को लेकर गोड्डा विधानसभा मे राजनीतिक दलों की सरगर्मी तेज हो गई है। गोड्डा में भाजपा एवं राजद के बीच पिछले कई टर्म से सीधी लड़ाई होती रही है। शायद इस बार भी नजारा कुछ ऐसा ही हो ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब हो कि 2019 में झारखंड में पांच चरण में चुनाव कराए गए थे लेकिन इस बार महज दो चरणों में ही चुनाव संपन्न करने की घोषणा की गई है। महज दो चरणों में चुनाव संपन्न करने से आम जनों को काफी राहत महसूस होंगे। दो चरणों में चुनाव की बात से आम जन्म में खुशी देखी जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


