नाला (जामताड़ा) । आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश के आलोक में नाला इंटर कॉलेज में फोर्स ठहराव को लेकर सर्जेंट मेजर जामताड़ा अजीत कुमार चौबे तथा सर्जेंट किशोर कुमार के द्वारा नाला इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया इस क्रम में बिजली,पानी, शौचालय, इंटर्नेट कनेक्शन आदि आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर सर्जेंट मेजर जामताड़ा अजीत कुमार चौबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर नाला इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि एरिया डोमिनेशन के लिए जो फोर्स आएंगे फोर्स के आवासन ठहराव को लेकर पानी,लाइट, शौचालय ठीक है या नहीं इन सबकी सुविधा है या नहीं सबकी जांच की गई। मौके पर नाला थाना के एएसआई संजय गहलोत आदि मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


