कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार को कुंडहित प्रखंड सभागार में बीससूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू के अध्यक्षता में आयोजन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, कृषि, बिजली, सिंचाई , पशुपालन आदि विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में हर घर नल योजना के निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर बैठक गर्म रहा। बीस सूत्री सदस्यों ने बताया प्रखंड के अधिकांश हर घर नल योजना में कहीं पाइप लीकेज, तो कहीं पानी काम गिरना, तो कहीं निर्माण कार्य आधा अधूरा छोड़कर रख दिया गया। इसकी शिकायत विभाग के अधिकारी को बार-बार जानकारी दिया गया लेकिन विभाग या अधिकारी द्वारा किसी तरह संज्ञान नहीं लिया गया। इस पर बीडीओ जमाले रजा ने सभी आश्वासन करते हुए बताया इसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता को दिया जाएगा। वही बीसीओ संजय कुमार ने जानकारी देते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुंडहित प्रखंड में बाबुपुर एवं विक्रमपुर लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केंद्र बनाया गया। रवि फसल के बीज गेहूं सरसों का बीज कुछ दिनों के अंदर लैंप्स में आ जाएगा। शिक्षा विभाग के बीपीएम ने बताया गुरुजी क्रेडिट कार्ड हेतु पहले 1167 छात्राओं का सुची भेजा गया था अब 83 छात्रों का सूची बाद में जिला को भेजा गया है । वहीं 2024 25 में 1207 स्कुली बच्चों के लिए साइकिल का आवंटन हुआ है। लेकिन वितरण का आदेश नहीं मिलने के कारण स्कूली छात्रों को बीच साइकिल का वितरण नहीं किया गया। बिजली विभाग के कनीय अभियंता राकेश कुमार ने बताया बिजली बील बकाया उपभोक्ताओं का सरकार द्वारा 36 करोड़ रुपया बिजली बील माफ किया है। वहीं स्वास्थ्य , सिंचाई, पशुपालन विभाग के अधिकारी द्वारा चलाए जा रहे योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह को सीताराम महतो सहित बीससूत्री सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


