संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन, अवैध भंडारण के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करतें हुए जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा लिया व जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वालो पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश साथ साथ चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया गया कि अवैध माइनिंग, परिवहन हुआ तो प्रतिनियुक्त कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने जिला टास्क फोर्स से कहा की जांच के दौरान कोई भी वाहन ओवरलोडिंग पाए जाते हैं तो, वैसे वाहन मालिक एवं जिस क्रशर से लोडिंग हुआ है, उस क्रशर को भी सील करते हुए समुचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक दिन विभिन्न क्रशरों में औचक निरीक्षण के साथ छापेमारी अभियान चलाएं।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि अपने अपने चेकनाका का औचक निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच करें। पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकरियों व थानेदारों को निर्देशित किया कि आपस में समन्वय स्थापित कर अवैध खनन करने वाले लोगों पर अंकुश लगाएं। बैठक में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संजय पीएम कुजूर, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, मुख्यालय डीएसपी जितेन्द्र कुमार, महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार एवं अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


