संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर( पाकुड़ ) ।हिरणपुर बाजार मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से सोमवार रात भक्ति जागरण संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति जागरण संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाज सेवी सह पत्थर व्यसायी लुत्फुल हक, पूर्व जिप अध्यक्ष बाबू धन मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप, कामेश्वर दास, नारायण भगत, वरुण रजक आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। वही पूजा समिति के द्वारा लुत्फुल हक को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। भक्ति जागरण कार्यक्रम में बिहार के पटना ,देबड़िया से आये कलाकारों में भोजपुरी जगत के मशहूर गायिका शिल्पी राज, अंजली भारती व गायक विजय चौहान ने भोजपुरी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। गायिका शिल्पी राज ने ले चल देवघर बुलेट पर जिजा सहित कई भक्ति गानों की पर लोगो का मन मोह लिया। वही गायक विजय चौहान ने भी श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने में आदि कई मनमोहक गाना प्रस्तुत की। कलाकारों ने भोजपूरी भाषा मे एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शको की तालियां बटोरी भक्ति जागरण संध्या कार्यक्रम के सफल संचालन में पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक साहा, अमित सिंहा, राधेश्याम रविदास, सुमित भगत, सजंय साहा, रंजीत भगत सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी नवीन कुमार पुलिस बल व चौकीदारो के साथ मुस्तैद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


