संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह से सतर्क है। कहीं चूक ना हो जाए इसलिए हर क्षेत्र में वारिकी से नजर रखी जा रही है। इस क्रम में मंगलवार को उपायुक्त, मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार पाकुड़ द्वारा पाकुड़ व्यवहार न्यायालय व ज्यूडिशियल कॉलोनी के सुरक्षा व्यवस्था के संबंध से संयुक्त सुरक्षा समीक्षा करते हुए-न्यायालय परिसर में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरा एवं कंट्रोल रूम, कोर्ट हाजत की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले सभी आम जनों, अधिवक्ताओं का मुख्य द्वार पर डी एफ एम डी व एच एच एम डी के माध्यम से की जा रही चेकिंग की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।न्यायालय परिसर की अन्य सुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर विस्तार रूप से विचार विमर्श किया गया। जांच के दौरान न्यायालय परिसर में 03 वॉच टॉवर, महिला जांच रूम एवं पार्किंग के निर्माण के संबंध में संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।न्यायालय परिसर की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त सुरक्षा बलों को भी न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय पाकुड़, अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़, पुलिस उपाधीक्षक(मु), पाकुड़, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, पाकुड़ एवं परिचारी प्रवर उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


