कुंडहित (जामताड़ा) । मंगलवार दोपहर को अजय बराज नहर में नहाने के दौरान एक अधेड़ की मृत्यु हो गई । घटना के बाद ग्रामीण एवं परिजन द्वारा 108 एंबुलेंस को कॉल करने पर नहीं पहुंचा, ग्रामीणों ने भाड़े के वाहन लेकर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति को मृतक घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कुंडहित पंचायत अंतर्गत पहाड़गुड़ा निवासी 55 वर्षीय सनातन हेंब्रम दोपहर को घर के सामने अजय बराज नहर मैं नहाने गए थे । इसी दौरान पानी के गहरे तल पर चले गए। कुछ दूर पर स्थानीय लोगों द्वारा देखने पर उन्हें पानी से निकल गया तथा 108 एम्बुलेंस को फोन किया गया। लेकिन 108 एंबुलेंस की चालक हड़ताल पर रहने के कारण नहीं पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से पीड़ित सनातन हेंब्रम को भाड़े की वाहन से कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता माधव चंद्र महतो पीड़ित के घर पहुंच कर परिजनों को डंडास बांदा तथा सभी तरह से सरकारी लाभ देने के आसपास बंद दिया गया। साथी कहा झारखंड राज्य में आदिवासी हित के लिए कोई व्यवस्था नहीं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


