गोड्डा : खेलो झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के एथलेटिक्स स्पर्धा में भाग लेने के लिए 90 सदस्य दल रांची हुआ रवाना। खेल गांव रांची में प्रतियोगिता 16 से 19 नवंबर के बीच आयोजित होनी है। एथलेटिक्स स्पर्धा में कुल 6 वर्गों में खिलाड़ियों का दल गया है। जिसमें अंडर 14 बालक बालिका , अंडर 16 बालक बालिका तथा अंडर-19 बालक बालिका के खिलाड़ी शामिल है। मैनेजर के रूप में खिलाड़ियों के साथ एथलेटिक्स कोच सह शारीरिक शिक्षा शिक्षक नीरज कुमार, किशोर कुमार, संजय सोरेन, मंगल सरदार, पिंकी गुप्ता , प्रियंका खंडेलयाल भी साथ रवाना हुए है।
खिलाड़ियों को शुभकामना संदेश देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू ने कहा कि एथलेटिक्स की टीम पूर्व की टीमों से प्रेरणा लेते हुए अच्छा प्रदर्शन करेगी। शारीरिक शिक्षा शिक्षकों नीरज कुमार सिंह, अनंत कुमार यादव, सनी भारती, जहीर अब्बास, महानंद यादव, लल्लन कुमार, जहीर आलम, गौतम कुमार, सुशील कुमार सिंह, सोनी कुमारी, अनुपम मिश्रा , अजय राय ने शुभकामना देकर खिलाड़ियों को विदा किया।


