संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़ । प्रखंड अंतर्गत नोरोतमपुर , लोखिनारनपुर तरनागर,रामचंद्रपुर , फारसा, भाबानिपुर , इंटूमोड़ ग्राम का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम ने 20 नवंबर को ईवीम क्रमांक 2 के बटन हाथ छाप पर वोट कर के भारी मतों से विजय दिलाने की जनता से की अपील । निसात आलम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गठबंधन सरकार के द्वारा किए गए उपलब्धियां के बारे में भी चर्चा की। कहा की गठबंधन सरकार गरीब गुरबा की सरकार है और ये जनता की हित में काम करती है इसलिए सरकार ने जनता के हित में महिलाओं को दिए गए…
Author: Santal Express
जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमित शरण के अध्यक्षता में एक संघनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई उपस्थित रहे। प्रभारी का जिला अध्यक्ष ने माँ चंचला की पावन धरती पर भारतीय जनता पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया! जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि अब झारखंड में चुनाव का दिन बहुत ही नजदीक आ चुका है। हमारे कार्यकर्ता पूरे क्षेत्र में बहुत ही जोरदार तरीके से लगे हुए हैं जिससे कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सीता सोरेन को वोट मिले और यहां से…
ठाकुर गंगटी (गोड्डा) । मेहरमा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में पशुपति पासवान के मिट्टी फूस के बंद घर में अचानक आग लग जाने से घर सहित घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। बगल गीर वार्ड सदस्य सुबोध कुमार पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुपति पासवान उस घर में अकेले ही रहता है। आज वह संबंधी वगैरह में अन्यत्र कहीं चला गया है। और रात्रि के करीब दस बजे उसके घर में अचानक आग लग गई। जिससे कि घर में रखा सभी सामान घर सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। ऐसा अंदाजा लगाया जा…
उद्घाटन मैच में भारत-भारती ने मधु स्थली पब्लिक स्कूल को 21 रनों से हराया गोड्डा : जिका क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित रितेश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय गाॅधी मैदान में अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया इस अवसर पर उन्होंने बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन मैच भारत-भारती पब्लिक स्कूल बनाम मधु स्थली पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया।टूर्नामेंट में कुल 15 टीमें हिस्सा ले रही है।अनुमंडल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए अपने माता – पिता एवं परिवारजनों को प्रेरित करने के लिए कहा। उद्घाटन मैच…
गोड्डा : सदर प्रखंड के सैदापुर गांव में रविवार अक्ष्य नवमी को मां जगद्धात्री पूजा के दूसरे दिन आयोजित त्रिकाल पूजा में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान मां के जयकारे से सारा वातावरण दिनभर गुंजायमान रहा। सैदापुर गांव में जगद्धात्री पूजा महोत्सव पिछले 107 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। जगद्धात्री पूजा समिति के संयोजक शिशिर कुमार झा बताते हैं कि उनके पूर्वज हीरा झा ने बंगाल में मां जगद्धात्री से पुत्र प्राप्ति की कामना की थी। पुत्र रत्न की प्राप्ति के उपरांत माता जगद्धात्री को सैदापुर में पूजा जाने लगा। इसके बाद यह पूजा जन्मोत्सव…
ठाकुर गंगटी (गोड्डा) । पूर्व विधायक भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार भगत के पुत्र आनंद कुमार ने शनिवार को ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र में युवा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने चांदा, चपरी, परासी, मोरडीहा, बिहारी, महुआरा, रूंजी, माल मंडरो सहित दर्जनों गांव में जाकर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं से चुनाव के बारे में विस्तार से बातचीत कर रणनीति तैयार किया और प्रत्याशी अपने पिता के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं के साथ परासी चौक चुनाव कार्यालय में बैठक करते हुए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चुनाव पर चर्चा किया। किस प्रकार…
शेयरों शायरी अंदाज में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट महगामा प्रतिनिधि : रविवार को महगामा के धरती पर पहली बार राजसभा संसद इमारन प्रतापगढ़ी का आगमन हुआ। राजसभा संसद इमारन प्रतापगढ़ी का आगमन हेलिकॉप्टर से नयानगर हाट पर हुआ। जहां हजारों के संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के द्वारा बुके देकर अभिनंदन किया। वही इमरान प्रतापगढ़ी का शायर सुने के लिए हुजूम टूट पड़ा। महगामा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के पक्ष में वोट मांगने महागामा के नयानगर हाट मैदान पहुंचे। कांग्रेस के स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी शेरो शायरी…
पथरगामा:- प्रखंड के बांसबिठा निवासी पूनम हांसदा ने घरेलू विवाद के कारण धतूरा का फल खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पूनम हांसदा अपने मायके बांसबिठा में रहती हैं। जबकि उनका पति पिछले छह महीने से बाहर काम करने गए हुए हैं। बताया गया कि पूनम हांसदा अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद कर बैठी थीं। और गुस्से में आकर उन्होंने धतूरा का फल खा लिया। फल खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर…
सांसद के साथ वरीय नेताओं ने सिकटिया मैदान का किया निरीक्षण गोड्डा : विधानसभा चुनाव को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोड्डा आगमन को लेकर भाजपा द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद निशिकांत दुबे आज झारखंड के भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई और प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय के साथ प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बैठक की। इस दौरान सांसद डॉ० निशिकांत दुबे ने 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यक्रम के रूपरेखा पर उपरोक्त नेताओं से बातचीत की। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
पाकुड़ । पाकुड़ लायंस क्लब पाकुड़ व चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों के संग रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने बैठक की। उक्त बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा हुई। बैठक में निर्मल जैन, प्रमोद दोकानिया, बिनोद टेकरीवाल, संजीव खत्री क्षत्रीय समेत लायंस क्लब और चैम्बर ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यगणों सहित कांग्रेस के जिला महासचिव अर्धेंदु गांगुली, रामविलास महतो अन्य मौजूद रहे। निर्णय हुआ कि पाकुड़़ विधानसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी निशात आलम के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग करते हुए उन्हें हाथ छाप पर वोट देकर विजयी दिलाकर विधानसभा भेजने का काम होगा। विशेष…


