Author: Santal Express

रामगढ़। थाना क्षेत्र अंतर्गत डांडो पंचायत के कुशबेदिया गांव में 40 वर्षीय मंगल हांसदा की गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मंगल हांसदा अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद गांव की ही एक विधवा महिला के साथ विगत कई वर्षों से पति पत्नी की तरह रह रहा था| विगत बुधवार को कुशबोना में लगने वाले साप्ताहिक हाट से मीट लाया था| किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया| पत्नी ने अंदर से कमरे को बंद कर पति की पिटाई कर दी। पत्नी के द्वारा की गई पिटाई से…

Read More

संताल परंपरा के अनुसार हर साल नए फसल की कटाई के पूर्व की जाती है जानथाड़ पूजा- विशाल मरांडी दुमका । दिशोम जाहेर थान दुमका में रविवार को दिशोम नायके बाबा सीताराम सोरेन के नेतृत्व में पूरे विधि-विधान के साथ जानथाड़ पूजा की गई। दिशोम मांझी बाबा विशाल मरांडी ने बताया कि संताल परंपरा के अनुसार हर साल नए फसल की कटाई के पूर्व जानथाड़ पूजा की जाती है। जिसमें मुख्य रूप से मरांग बुरू, जाहेर ऐरा, गोसाईं ऐरा आदि देवताओं को खेत से कुछ नए धान को लाकर चढ़ाया जाता है ताकि खेत से घरों तक फसल को लाने…

Read More

दुमका। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जनमत शोध संस्थान द्वारा अपने संस्थागत कार्यक्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जामा प्रखंड के लकरजोरिया गांव में आयोजित इस मतदान जागरूकता कार्यक्रम में अशोक सिंह सचिव जनमत ने ग्रामीणों से कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान सिर्फ जरुरी ही नहीं बल्कि आपका अधिकार भी है। इसलिए 20 नवंबर को होने वाले मतदान में बिना किसी लोभ लालच के निडर और निष्पक्ष होकर वोट दें। जनमत की प्रोग्राम कॉर्डिनेटर प्रभा सोरेन ने ग्रामीणों विशेष कर महिला मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों…

Read More

रानीश्वर । बिलकांदी गांव के बंदोपाध्याय परिवार के प्राचीन जगधात्री मंदिर में काफी उत्साह एवं धूमधाम के साथ जगधात्री पूजा का आयोजन किया जा रहा है। संयुक्त बिहार में सैकड़ों साल पूर्व पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिला के डॉक्टर सनत बंदोपाध्याय ने यहां आकर चिकित्सा सेवा शुरू की थी। बंदोपाध्याय परिवार की बर्तमान पीढ़ी के सदस्य पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, बर्दमान एवं कोलकाता में बस गए हैं। जगधात्री पूजा के समय यहां आकर घर एवं मंदिर की साफ-सफाई कराकर पूजा करते हैं। यहां विसर्जन के अवसर पर मेला लगता है।

Read More

दुमका । पॉपुलर क्लब में कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय जगाधत्री पूजा की शुरुआत हुई, सुबह-सुबह महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा के लिए बड़ा बांध पहुंच पहुंच कर पूजा पाठ कर विधि विधान से कलश स्थापना की गई । उसके बाद पंडितों द्वारा पूजा संपन्न कराया गया।आज रविवार को सप्तमी अष्टमी एवं महानवमी पूजा संपन्न कराया गया। पॉपुलर क्लब के चारों ओर विद्युत सच्चा आकर्षक ढंग से किया गया था। उसके बाद शाम को सभी भक्तों के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा में मुख्य रूप से राखी सेनगुप्ता, अर्चना मंडल , मधुमिता मुखर्जी , निवेदिता कर्मकार,…

Read More

गोपीकांदर । गोबिंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे के जियापनी डाउन में तेज रफ्तार एक खाली ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक को आंशिक चोट आई है। दुर्घटना की सूचना पर गोपीकांदर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायल चालक को गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज कर चालक को छुट्टी दे दिया गया। दुर्घटना के संबंध में जियापनी डाउन में मौजूद गार्ड रंजीत हेम्ब्रम ने बताया कि ट्रक एनएल 02 जी 0917 काफी तेज गति में था। बेरियर लगा होने के बावजूद चालक लापरवाही से ट्रक को तेज गति से चला रहा था। बेरियर पार करने के बाद ट्रक गड्ढे…

Read More

बोले: झारखंड में भाजपा की सरकार आते ही यहां के चोरों को फिर से भेजा जाएगा जेल दुमका। जहां जहां बांग्लादेशी घुसपैठिए बढ़े हैं वहां वहां सनातन और मंदिरों पर हमलें बढ़ें हैं। बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां की संस्कृति को मिटाना चाहते हैं। इसलिए यह चुनाव हमारी जवाबदेही का चुनाव है इसलिए किसी के बहकावे में न आएं। उक्त बातें रविवार को सरैयाहाट के चंपागढ़ मैदान में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ सिंह के लिए आयोजित सभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर सभी को एक होकर लड़ना…

Read More

पाकुड़। निशात आलम के पक्ष में निवर्तमान पार्षद सह कांग्रेस नेत्री  मोनिता कुमारी के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है । जिसमें महिलाएं बढ़ चढ़ कर जोश ख़रोश से अपनी भागीदारी निभा रही है। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं में काफी खुशी देखी जा रही है । मोनिता कुमारी ने भी सभी को गठबंधन सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए कहा है गठबंधन सरकार छोड़ कर आज तक किसी भी सरकार ने महिलाओं को सम्मान नहीं दिया है।  यहां तक कि 200 यूनिट बिजली भी मुफ्त किया है। इस मौके पर…

Read More

नाला (जामताड़ा) । रविवार को दुमका सांसद नलीन सोरेन झामुमो पार्टी कार्यालय नाला पहुंचे।इस अवसर पर उनके आगमन होते ही कार्यकर्ताओं तथा पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की साथ ही चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र का हालचाल पूछा। इस अवसर पर सांसद नलीन सोरेन ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही कहा गया कि हमारे कैंडिडेट रविंद्र नाथ महतो को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीताए। कार्यकर्ता अपने अपने कार्यों में लगे…

Read More

 नाला : दलाबड़ स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में एक संघनात्मक बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई उपस्थित रहे। इस अवसर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि अब झारखंड में चुनाव के दिन बहुत ही नजदीक आ चुका हैं और हमारे कार्यकर्ता पूरे क्षेत्र में बहुत ही जोरदार तरीके से लगे हुए हैं जिससे कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माधव चन्द्र महतो को वोट मिले और यहां से…

Read More