गंगा नारायण के समर्थन में 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार करने पहुंच रहे हैं शेखर सुमन देवघर। जिले के मधुपुर विधानसभा में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। भाजपा से गंगा नारायण सिंह ताल ठोके यहां डटे हुए हैं। सामने है मंत्री और कद्दावर नेता रहे हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हफीजुल हसन अंसारी। जाहिर है विधानसभा पहुंचने की डगर आसान नहीं। महागठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन का अल्पसंख्यक, आदिवासी, मूलवासी, पिछड़ा और अनुसूचित जाति में मजबूत पकड़ है। इधर गंगा नारायण आस लगाए जनता के दरवाजे पर जा रहे हैं। भरोसा जाता रहे हैं कि उन्हें सभी वर्ग…
Author: Santal Express
देवघर। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्रों में पूरे जी जान से जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं. देवघर विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में 20 नवंबर 2024 को मतदान होना है। इसी कड़ी में रविवार को देवघर के मोहनपुर प्रखंड स्थित हटिया मैदान में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पार्टी प्रत्याशी नारायण दास के पक्ष में चुनावी सभा की. चुनावी सभा में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे,विधानसभा प्रभारी सहित एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। देवघर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के सीएम…
साहिबगंज । विधानसभा आम चुनाव 2024 निष्पक्ष, निर्भिक एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने जिला में चल रहे होम वोटिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में 01-राजमहल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 85+ वरिष्ठ मतदाता अंजनी कुमार सिन्हा से मिले एवं उन्हें पुष्प देकर लोकतांत्रिक के इस महान पर्व में सम्मिलित होने को लेकर आभार प्रकट किया। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा माइक्रो आब्जर्वर, पीठासीन पदाधिकारी को होम वोटिंग से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए । तत्पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज,साहिबगंज में बनाए जा रहे रिसीविंग सेंटर में…
बिहार, बंगाल, यूपी, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम साहिबगंज । महादेवगंज स्थित डाकिनाथ महादेव गौशाला में दो मेला रविवार को समापन हो गया। हालांकि कुश्ती प्रतियोगिता खबर लिखे जाने तक जारी थी। इस दौरान महिला व पुरुष के कई वर्गों में कई खिलाड़ी दमखम दिखा कर विजेता बने। वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, यूपी, एमपी, हरियाणा, पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं पुरुष वर्ग में बांका के सिंटू चैंपियन बने जबकि हरियाणा के निषाद दूसरे नंबर पर रहे। वही सिधु कुमार स्थानीय आदित्य यादव, उमेश यादव, करण…
साहिबगंज /सदर प्रखंड के हाजीपुर बुध न०1,2 और 3 में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एखलक नदीम ने इंडिया महागठबंधन के राजमहल विधानसभा प्रत्याशी एम टी राजा के लिए चालाया जनसंपर्क अभियान जिसमें नदीम ने लोगों से अपील क्या की झामुमो के प्रत्याशी मो० ताजुद्दीन उर्फ एम टी राजा को वोट देकर विधानसभा भेजना का काम करें,ताकि आने वाले समय में अपने क्षेत्र के हर एक मुद्दा को विधानसभा में उठा सकें।क्योंकि फिर एक बार झारखंड में महागठबंधन सरकार बनाने जा रहे हैं।कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मो०कलीमुद्दीन,बासुकीनाथ यादव,विपीन ठाकुर,भानुप्रताब, दिनेश मंडल आदि उपस्थित रहे।
साहिबगंज सादर प्रखंड के युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कौसर आलम ने इंडिया गठबंधन के राजमहल विधानसभा प्रत्याशी मो० ताजुद्दीन उर्फ एम टी राजा जी के पक्ष में लाल बथानी सरपंच टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया और कौसर ने कहा झामुमो के प्रत्याशी मो० ताजुद्दीन जी को वोट देकर विधानसभा भेजने का काम करें और हेमंत सोरेन जी का हाथ मजबूत करें।और फिर एक बार इंडिया महागठबंधन के सरकार बनायें मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जहांगीर आलम, अब्दुस सलाम, मो० माजुल, इसराइल, मोतीउर रहमान,मसकुर आलम आदि उपस्थित रहे।
हंसडीहा । थाना क्षेत्र के चंद्रदीप गांव के समीप सड़क दुर्घटना के घंटों बाद तक न एंबुलेंस पहुंचा और न पहुंची पुलिस। जिसकी वजह से दुर्घटना में घायल महिला ने सड़क पर तोड़ा दम। जानकारी के अनुसार चंद्रदीप पैट्रोल पंप के समीप रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में एक महिला आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और हंसडीहा थाना प्रभारी को फोन कर इसकी जानकारी दी लेकिन करीब एक घंटे तक न एंबुलेंस पहुंचा और न ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान घायल महिला ने सड़क पर ही तड़प…
दुमका: झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने शहर के नापितपाड़ा और बगानपाड़ा में जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से वोट मांगा। इसी कड़ी में विश्वकर्मा समाज द्वारा बसंत सोरेन को समर्थन देने की घोषणा की गई। विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने कहा कि आज विश्वकर्मा समाज के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. समाज के लोगों को नौकरी मिले या ना मिले लेकिन रोजगार ना छीना जाए. क्योंकि समाज के लोग दूसरों को भी रोजगार देते हैं. उन्होंने बसंत सोरेन के समक्ष समाज की मांगों को रखा. विश्वकर्मा समाज की मांग पर झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन…
जिप अध्यक्ष ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया स्वागत काठीकुंड -शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी आलोक सोरेन के समर्थन में तकरीबन प्रतिदिन लोगों का झामुमो में शामिल होना जारी है| इसी क्रम में रविवार को दुमका सांसद नलिन सोरेन के काठीकुंड प्रखंड के शिवतला स्थित आवास पर बड़ाचापुड़िया पंचायत के 6 युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की| रविवार को बड़ाचापुड़िया पंचायत अन्तर्गत छोटा मुईभंगा गांव के गौतम टुडू,सोनू मरांडी, सुनिल टुडू,सोनातन मरांडी,आमगाछी गांव के भुटू मुर्मू एवं कैरासोल गांव के रसिक हेम्ब्रम ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए| अवसर पर जिप अध्यक्ष जोयस…
जामा । विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने रविवार को जामा चौक पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात मौके पर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सुरेश मुर्मू ने कहा कि 2019 विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने के लिए झामुमो व कांग्रेस ने कई लोक लुभावन वादे किये थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि 5 साल तक शासन में रहने के बाद भी एक भी वादा पूरा क्यों नहीं किया गया। इसके विपरीत रघुवर दास के…


